फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi_david cameron_gujrat cm_manmohan singh

नरेंद्र मोदी से मिलने को तैयार ब्रिटिश पीएम

Thu, 14 Nov 2013 05:22 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 14 Nov 2013 05:22 PM IST
विज्ञापन
narendra modi_david cameron_gujrat cm_manmohan singh

ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के संकेत दिए हैं। उन्होंने इसके लिए सही समय आने पर ब्रिटिश सरकार की तरफ से कोई पहल किए जाने के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन


कैमरन कोलंबो में हो रहे शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने से पहले एक दिवसीय यात्रा पर भारत आएं हैं।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कोलकाता जाकर मुलाकात कर रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बारे में उनकी क्या राय है तो उन्होंने सही वक्त आने की बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ब्रिटेन का गुजरात सरकार और मुख्यमंत्री के साथ संपर्क शुरू हुआ है। बातचीत चल रही है। उनके विदेश मंत्री ने मोदी से मुलाकात की है। यह संपर्क जारी रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनसे मिलना अच्छा होगा। वह मोदी सहित भारत के सभी निर्वाचित नेताओं से मिलने को हमेशा तैयार हैं। यह भारत की जनता के ऊपर है कि वो किसे चुनती है।

डेविड कैमरन का आज प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से भी मिलने का कार्यक्रम है। इस दौरान दोनों देश विभिन्न द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।


पहली बार जाएंगे कोलकाता
यात्रा के दौरान कैमरन बृहस्पतिवार को पहली बार कोलकाता जाएंगे और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह उनकी संक्षिप्त यात्रा है और उनकी प्राथमिकता प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलना है। कोलकाता ऐसा शहर है जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा और देखना चाहते हैं।

कार्यक्रम में उद्योगपति रतन टाटा सहित भारत ब्रिटेन के उद्योग-व्यापार समाजिक जगत की शीर्ष हस्तियां भी शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed