फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi criticized congress over telangana

'कांग्रेस ने बच्चे को तो पैदा कर दिया, पर मां को मार डाला'

Wed, 23 Apr 2014 05:48 PM IST
Updated Wed, 23 Apr 2014 05:48 PM IST
विज्ञापन
narendra modi criticized congress over telangana

भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ जमकर दहाड़ लगाई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वजह से नहीं, बल्कि 1100 युवाओं की वजह से तेलंगाना अस्तित्व में आया, जिन्होंने अपनी जिंदगियां कुर्बान कर दीं।

मोदी का यह बयान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान पर पलटवार था जो उन्होंने सोमवार को तेलंगाना दौरे पर अपनी मां सोनिया गांधी को देश के 29वें राज्य की सूत्रधार बताया था।

मोदी ने कांग्रेस को बताया खराब डॉक्टर

narendra modi criticized congress over telangana

निजामाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस उस खराब डॉक्टर की तरह है, जिसने बच्चे (तेलंगाना) को तो पैदा करा दिया, मगर मां को मार डाला। यह मां तेलुगु साहस, संस्कृति और परंपरा की प्रतीक है।

मोदी ने अभिनेता पवन कल्याण के समर्थन में कहा कि अभिनेता ने उनके दिल को छू लिया, जब उन्होंने आंध्र के बंटवारे पर अपनी नाराजगी भरी भावनाएं जाहिर कीं।

मोदी ने कहा, ‘एक पल के लिए राजनीति को एकतरफ रखा जाए तो मैं कह सकता हूं कि तेलुगु जज्बा तब तक नहीं मरने पाएगा, जब तक पवन कल्याण जैसे युवा हमारे चारों ओर हैं। तेलंगाना और सीमांध्र तेलुगु मां के दो बेटे हैं, जो इस जज्बे को हमेशा जिंदा रखेंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

टीआरएस प्रमुख चंद्रशेखर राव को लिया आडे़ हाथों

narendra modi criticized congress over telangana

निजामाबाद रैली मोदी की तेलंगाना दौरे पर होने वाली चार जनसभाओं में से पहली है। वह हैदराबाद में अपनी चौथी और आखिरी जनसभा में एनडीए के सहयोगी और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू के साथ मंच साझा करेंगे।

राहुल की तरह ही मोदी ने भी टीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव को आडे़ हाथों लिया। उन्होंने कहा कि राव की पार्टी के हाथों में तेलंगाना का भविष्य सुरक्षित नहीं है।

मोदी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि दिल्ली में मां-बेटे की सरकार चल रही है और उसे तेलंगाना के लोगों की कोई परवाह नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि कैसे 1981 में हैदराबाद में तत्कालीन मुख्यमंत्री टी. अंजैया (तेलंगाना के नेता) का राहुल के पिता राजीव गांधी ने अपमान किया था। यही नहीं हैदराबाद में पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के शव पर पुष्पांजलि देने आने की भी सोनिया गांधी ने जरूरत नहीं समझी। मोदी ने कहा कि वंशवाद की राजनीति देश और लोकतंत्र के लिए खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed