{"_id":"88864402-44cd-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"narendra-modi-criticise-rahul-and-sonia-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी पर निशाना साध बुरे फंसे राहुल, सोनिया","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी पर निशाना साध बुरे फंसे राहुल, सोनिया
समीर शर्मा/अहमदाबाद
Updated Thu, 13 Dec 2012 08:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी बुरी तरह फंसे नजर आ गए हैं। मोदी हर भाषण में राहुल पर ऐसे-ऐसे कटाक्ष रूपी तीर छोड़ रहे हैं कि सुनने वालों के ठहाके छूट रहे हैं। मोदी ने अहमदाबाद सहित विभिन्न सभाओं में राहुल के भाषण को दोहराया और फिर अपने चिरपरिचित अंदाज में तीखे जवाब पेश किए। यही नहीं, बीच-बीच में उन्होंने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी कई कटाक्ष किए।
विज्ञापन
ब्याज सहित कर लूंगा वसूल
मोदी ने राहुल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मेरे मन में बात उठ रही है कि जवाहर लाल नेहरू के जेल में होने के बावजूद एक पिता (मोतीलाल नेहरू) पलंग पर सो रहे थे और इससे राहुल बाबा तुम खुश हो रहे हो। राहुल बाबा ने हिंदुस्तान के इतिहास का एक पन्ना भी नहीं पढ़ा और जनता को इतिहास समझाने निकले हैं। मैंने पहले ही कांग्रेसियों से कहा था कि मेरे मामले में अच्छी तरह से स्टडी करके ही गुजरात आना, नहीं तो पांच मिनट में ही ब्याज सहित वसूल कर लूंगा।
विज्ञापन
दरअसल राहुल ने अपने भाषण में कहा था कि आजादी की लड़ाई के दौरान मोतीलाल नेहरू के घर गांधी जी जमीन पर सोए, जबकि मोतीलाल पलंग पर सोए हुए थे। मोतीलाल ने गांधीजी को पूछा कि आप जमीन पर क्यों सो रहे हैं? तब गांधीजी ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू जेल में जमीन पर सो रहा होगा, तो मैं पलंग पर कैसे सो सकता हूं।
विज्ञापन
मोबाइल चार्ज करने के लिए बिजली तो दो
रैली के दौरान राहुल ने कहा था कि कांग्रेस को वोट दो, क्योंकि मेरे पिता राजीव गांधी ने आपको मोबाइल दिया है। इस पर चुटकी लेते हुए मोदी ने कहा, लोगों को रोजगार चाहिए या मोबाइल। आपको महंगाई से मुक्ति चाहिए या मोबाइल। अरे राहुल बाबा देश के लोगों को मोबाइल दिखाना बंद करो। पहले यह बताओ कि मोबाइल चार्ज करने के लिए बिजली कहां से आएगी। आप लोग अपने पैसे खर्च करके मोबाइल लाए हो और राहुल कहते हैं कि मेरे पिता ने मोबाइल दिए। देश में आम आदमी को इसलिए न्याय नहीं मिल पाता क्योंकि कोर्ट में जज हैं, वकील हैं, लेकिन लाइट न होने की वजह से मामले आगे ही नहीं बढ़ पाते।
रोजगार और आरटीआई पर भी ली चुटकी
गुजरात में लाखों युवक बेरोजगार हैं और यहां 14 हजार आरटीआई अर्जियां पेंडिंग पड़ी हुई हैं, राहुल के इस बयान पर मोदी ने कटाक्ष किया कि यह बात मेरे गले नहीं उतरती। भाई, आपकी ही सरकार के श्रम मंत्रालय की रिपोर्ट कहती है कि देश में सबसे कम बेरोजगारी अगर कहीं है तो वह गुजरात में है। केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार पिछले सात वर्षों से लगातार देश में कुल रोजगार में से 72 प्रतिशत अकेला गुजरात देता है। अगर आप आरटीआई के मामले पर इतने ही जागरूक हैं तो बताइए कि दिल्ली सरकार में आरटीआई के तीन लाख से अधिक आवेदन क्यों लंबित पड़े हुए हैं।
सास का गुजरात आना भी चुनावी मुद्दा
सोनिया गांधी ने अपनी रैली के दौरान कहा था कि कई साल पहले यहां मेरी सास इंदिरा गांधी आई थीं। इस पर मोदी ने चुटकी लेते हुए कहा कि अरे सास आईं थीं तो क्या लोग आपको वोट दे दें। लीजिए, सास का गुजरात आना भी चुनावी मुद्दा बन गया।