फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Prime minister Narendra Modi wishes Indian Cricket Team for ICC World Cup 2015

कमाल का क्रिकेट ज्ञान है पीएम का, पढ़िए ये 15 ट्वीट

Sat, 14 Feb 2015 10:25 AM IST
Updated Sat, 14 Feb 2015 10:25 AM IST
विज्ञापन
Prime minister Narendra Modi wishes Indian Cricket Team for ICC World Cup 2015

चुनावी रैलियों में विपक्ष की धज्जियां उड़ाते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आप सबने देखा होगा। लोकसभा चुनावों में उन्होंने कई शहरो में रैलियां की थी और स्थानीय मुद्दों, मुहावरों और शख्सियतों की जानकारी का जैसा नमूना पेश किया, उससे सभी ने दांतों तले उंगलियां दबा लीं। अपने भाषणों की शुरुआत क्षेत्रीय भाषाओं में करके वह अक्सर चौंका देते।

विज्ञापन


बिलकुल चुनावी रैलियों की तरह ही प्रधानमंत्री ने गुरुवार को अपने क्रिकेट ज्ञान के जरिए सभी को चौंका दिया। मोदी ने टि्वटर पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों को विश्वकप में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक के एक बाद 16 ट्वीट किए और टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों की काबिलियत के अनुसार उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री यही नहीं रुके। उन्होंने क्रिकेट विश्वकप को पड़ोसी मुल्कों के साथ राजनयिक संबंध प्रगाढ़ करने का जरिया भी बना दिया। शुक्रवार को उन्होंने ट्वीट किया और बताया कि सार्क के पांच देश क्रिकेट विश्वकप खेल रहे हैं और बहुत ही उत्साहित हैं। निश्चित रूप से विश्वकप के जरिए सद्भाव बढ़ेगा और खेल प्रेमियों को भी आनंद आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने बताया कि उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, श्रीलंका के राष्ट्रपति एम सिरीसेना, बांगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ घानी से बात की और उन्हें विश्वकप की शुभकामनाएं दी।



ट्वीट में खिल‌ाड़ियों की ‌खूबियों और रिकॉर्ड तक का जिक्र

Prime minister Narendra Modi wishes Indian Cricket Team for ICC World Cup 2015

प्रधानमंत्री ने ‌ट्विटर पर टीम ‌इंडिया को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 2015 क्रिकेट विश्वकप शुरु होने वाला है और भारतीय क्रिकेट टीम को मेरी शुभकामनाएं। खेलो दिल से, वर्ल्ड कप लाओ फिर से।

प्रधानमंत्री ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ट्वीट कर कहा कि मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं कैप्टन कूल, खूब खेलो, अच्छी अगुवाई करो और भारत को गौरव दिलाओ। तुम्हें जानता हूं, मुझे मालूम है तुम ऐसा करोगे। विराट कोहली के लिए उन्होंने ट्वीट किया कि मेरी शुभकामनाएं आकर्षक उपकप्तान के लिए, पूरे देश को तुमसे अत्यधिक आशाएं हैं।

टीम ‌इंडिया के कप्तान और उपकप्तान को शुभकामनएं देने के बाद उन्होंने बल्लेबाजी के क्रम में सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। रोचक यह रहा कि उन्होंने अपने ‌ट्विट में बल्लेबाजों ओर गेंदबाजों की ‌खूबियों और रिकॉर्ड तक जिक्र किया।

शिखर धवन के लिए मोदी ने लिखा, 'भारत को सर्वश्रेष्ठ शुरुआत दो, जब भी तुम पिच पर उतरे हो खूब रन बनाए हैं। हम सभी वहां तुम्हारा हौसला बढ़ाने के लिए होंगे।' रोहित शर्मा के लिए कहा कि तुम अकेले बल्लेबाज हो वन डे में दो दोहरे शतक लगाने वाले, प्रतिभा के करोड़ों प्रशंसक होते हैं, हमें एक बार फिर गौरवान्वित करो।

उल्‍लेखनीय है कि भारत की ओर से स‌चिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा ने दोहरे शतक लगाएं हैं। हालांकि रोहित एक मात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने दो दोहरे शतक लगाएं हैं। ऐसा करने वाले वह भारत के ही नहीं दुनिया के एक मात्र बल्लेबाज हैं।



प्रधानमंत्री ने जडेजा को कहा 'सर'

Prime minister Narendra Modi wishes Indian Cricket Team for ICC World Cup 2015

मोदी ने अजिंक्य रहाणे के लिए कहा कि मेरे जवान दोस्त मैं तुम्हें खूब शुभकामनाएं देता हूं। बहुत अच्छा वर्ल्ड कप हो, इस मौके का जमकर फाएदा उठाओ। सुरेश रैना के लिए प्रधानमंत्री ने लिखा है कि सुरेश रैना हमेशा मैदान पर फुर्तीले रहे हैं और बल्ले से भी खूब आक्रामक रहे हैं। बाउंसर समेत सभी को मैदान से बाहर भेज दो।

अंबाती रायडू को पीएम ने शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि मुझे आशा है तुम खूब रन बनाओगे और टूर्नामेंट में मुख्य भूमिका निभाओगे। रवींद्र जडेजा को पीएम ने सर कहकर संबोधित किया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि आपका कौन प्रशंसक नहीं है सर जडेजा। हम सभी भारत की जीत में आपका आलराउंड प्रदर्शन देखने के लिए बेताब हैं।

अश्विन के लिए उन्होंने लिखा है कि आपकी स्पिन गेंदबाजी बल्लेबाजों को चकमा देगी और हमें जीत। अच्छा खेलो। अक्षर पटेल केलिए उन्होंने लिखा है कि युवा अक्षर पटेल अपनी बाउंस के साथ तेज स्पिन से बल्लेबाजों को अचंभित कर सकते हैं। अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए बिना दबाव के खेलो।

भुवनेश्वर कुमार के बारे में पीएम ने ट्वीट किया है कि सभी मुकाबले हमारे पक्ष में स्विंग करो। तुम्हारे लिए गए विकेट हमारी जल्द से जल्द जीत का आधार बनेंगे। मोहित शर्मा के बारे में वह लिखते हैं कि हमारा युवा तेज गेंदबाज मोहित शर्मा बेहतरीन दिशा और लंबाई से गेंद डाल सकता है। वह टीम के लिए बड़ी धरोहर हैं। शुभकामनाएं।

स्टुअर्ट बिन्नी के हालिया हरफनमौला प्रदर्शन ने सभी को प्रभावित किया है। हम वर्ल्ड कप के लिए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं देते हैं। जबकि उमेश यादव के लिए पीएम ने ट्वीट किया है कि बल्लेबाजों को अपनी तेजी और रिवर्स स्विंग से उखाड़ फेंको।



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed