{"_id":"40c1550c-9ed3-11e2-b1bb-d4ae52bc57c2","slug":"narendra-modi-counters-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को मधुमक्खी का छत्ता कहना अपमान: मोदी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भारत को मधुमक्खी का छत्ता कहना अपमान: मोदी
गांधीनगर/एजेंसी
Updated Sat, 06 Apr 2013 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के आरोपों के जवाब में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राहुल गांधी पर हमला बोला।
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष के भारत को मधुमक्खी का छत्ता कहे जाने पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि उनके बयान से देश का अपमान हुआ है, क्योंकि भारत जनता के लिए मां है।
पार्टी 33वें स्थापना दिवस समारोह में राहुल गांधी का नाम लिए बगैर मोदी ने कहा कि कांग्रेस नेता के दो दिन पहले दिए गए बयान से वह काफी विचलित हैं।
न करें अपमान
कांग्रेस नेता के देश को मधुमक्खी का छत्ता कहे जाने से बहुत पीड़ा हुई है। क्या कांग्रेस इसी तरह से सोचती है।
मैं कांग्रेस के दोस्तों को कहना चाहता हूं कि यह देश हमारे लिए मां के समान है। उन्होंने कांग्रेस से मां का अपमान नहीं किए जाने का आग्रह किया।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के इतालवी मूल पर कटाक्ष करते हुए मोदी ने कहा कि यदि कांग्रेस भारत को नहीं समझ पा रही है तो उन्हें दूसरों से सीखना चाहिए लेकिन देश का अपमान नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
जनता देगी जवाब
अगले आम चुनाव में भाजपा की ओर से संभावित प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मोदी ने सीबीआई और राज्यपालों के दुरुपयोग के लिए कांग्रेस पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली में बैठे सत्ताधारी सोचते हैं कि वे सीबीआई से हमें डरा सकते हैं तो वे गलत सोचते हैं।
विज्ञापन
यदि वे सोचते हैं कि वे राज्यपालों के जरिए भाजपा शासित राज्यों को परेशान कर सकती हैं तो मैं उन्हें लिखकर दे सकता हूं, कांग्रेस और सरकार को इसका उचित जवाब जनता देगी। केंद्र सरकार भाजपा सरकारों, कार्यकर्ताओं और पार्टी को तंग करने की हर संस्था इस्तेमाल कर रही है।
'राहुल का तर्क समझें मोदी'
राहुल गांधी पर देश का अपमान करने का आरोप ठोकने वाले मोदी पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस ने मोदी को नसीहत दी है कि अगर वह राहुल की तकरीर को ठीक तरीके से समझेंगे तो देश को समझने में उन्हें सहूलियत होगी।
कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि राहुल ने एक मिसाल दी थी। ऐसा लगता है कि राहुल की तकरीर को मोदी ने न सुना है और न समझने की कोशिश की है। राहुल की तकरीर देश का अपमान नहीं है।
यह देश का सम्मान है। अगर वह राहुल की बात को ठीक तरीके से पढ़ेंगे और समझना चाहेंगे तो उन्हें देश को समझने में सहूलियत मिलेगी। अगर उन्होंने मुखालफत करना ही तय किया है, तो उन्हें कोई समझा नहीं सकता।
वहीं अल्वी ने मोदी को परोक्ष रूप से यमराज कहने के अपने बयान पर सफाई दी कि उन्होंने कोई अपमान नहीं किया है। अल्वी ने कहा कि खुद भाजपा नेताओं ने ही कहा था कि राहुल ने कहा है कि सफेद घोड़े में मसीहा आएगा। वो मोदी के लिए कह रहे हैं।
बस मैंने मैंने सिर्फ इतना कहा था अगर वह मोदी की बात करते तो घोड़े नहीं भैंसे का नाम लेते। मैंने तहजीब के दायरे से बाहर जाकर कोई शब्द नहीं बोला है। मीडिया किस तरह से उसका मतलब निकालता है। यह दूसरी बात है।