फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi core committee ready for lok sabha elections

चुनावी जंग के लिए मोदी ने बनाई ये टीम

Fri, 31 Jan 2014 07:59 AM IST
हरीश लखेड़ा/अमर उजाला, नई दिल्ली
हरीश लखेड़ा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 31 Jan 2014 07:59 AM IST
विज्ञापन
narendra modi core committee ready for lok sabha elections

लोकसभा की चुनावी जंग के लिए भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कोर कमेटी बना दी है।

विज्ञापन


अरुण जेटली व अमित शाह समेत 11 नेताओं को लेकर बनी यह कमेटी अब दिल्ली से चुनाव प्रबंधन व प्रचार की कमान संभालेगी।

इस चुनाव में चूंकि ज्यादातर बड़े नेता खुद ही चुनाव मैदान में डटे रहेंगे, इसलिए दिल्ली से चुनाव प्रबंधन व प्रचार का काम संभालने के लिए मोदी व पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने इन 11 नेताओं को चुना है।

कमेटी में कई दिग्गज शामिल

narendra modi core committee ready for lok sabha elections

हालांकि इस कमेटी के गठन को लेकर औपचारिक तौर पर ऐलान नहीं किया जाएगा, लेकिन मोदी और राजनाथ अपने फैसलों को अब इसी कमेटी के माध्यम से अमल में लाएंगे।

इसमें उन नेताओं को शामिल किया गया है जिनके लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना बहुत कम है, ताकि वे पूरा समय चुनाव प्रबंधन व प्रचार में लगा सकें।

कमेटी में जेटली के अलावा पूर्व अध्यक्ष वेंकैया नायडू भी हैं।

चुनाव प्रबंधन व प्रचार का काम मुख्य तौर पर जेटली देखेंगे, जबकि वेंकैया वर्गवार यानी जातीय समुदायों को लेकर बनने वाले चुनावी कार्यक्रमों पर नजर रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शाह को अहम जिम्मेदारी

narendra modi core committee ready for lok sabha elections

इसके अलावा नायडू चुनाव से पहले अथवा बाद में एनडीए का कुनबा बढ़ाने के लिए दक्षिणी राज्यों के दलों के साथ भी संपर्क रखेंगे।

संगठन मंत्री रामलाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के बीच समन्वय का काम देखते रहेंगे। मुख्तार अब्बास नकवी को पहले की तरह चुनावी कार्यक्रम व अभियान से लेकर चुनाव आयोग से जुड़े मामले सौंपे गए हैं।

मीडिया में प्रचार का काम मोदी के करीबी अमित शाह को दिया गया है। जेपी नड्डा बूथ स्तर तक की व्यवस्था तथा सभी कमेटियों का केंद्रीय कंट्रोल रूम के साथ तालमेल बनाने का जिम्मा संभालेंगे।

विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक, लोकगीतों से चुनाव प्रचार

narendra modi core committee ready for lok sabha elections

मुरलीधर राव युवा मामले देखेंगे, जबकि धर्मेंद्र प्रधान के पास चुनाव अभियान का काम रहेगा। कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल पैसे का इंतजाम करने के साथ ही सोशल मीडिया देखेंगे।

निर्मला सीतारमन मीडिया से जुड़े मामलों के साथ ही नेताओं को चुनावी जंग के लिए फीडबैक देंगी। स्मृति ईरानी को परंपरागत तरीके से चुनाव प्रचार का जिम्मा दिया गया है।

इसके तहत नुक्कड़ नाटक, लोकगीतों जैसे कार्यक्रमों से चुनाव प्रचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed