फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Narendra Modi congratulates Arvind Kejriwal on winning Delhi election 2015

बड़े दिल से मोदी ने किया केजरीवाल को फोन

Wed, 11 Feb 2015 01:49 AM IST
Updated Wed, 11 Feb 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi congratulates Arvind Kejriwal on winning Delhi election 2015

आप की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरविंद केजरीवाल को फोन कर बधाई दी है। उन्होंने खुद ही ट्विटर पर इस बात की जानकारी भी दी। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा है कि अरविंद केजरीवाल से उन्होंने फोन पर बात की और उन्हें जीत की बधाई दी। उन्होंने दिल्ली के विकास में केंद्र से पूरे सहयोग का आश्वासन भी दिया है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल के बीच बातचीत हुई है। उन्होंने कहा है अरविंद केजरीवाल जल्द ही प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


दिल्ली में भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी ने भी ट्विटर पर अरविंद केजरीवाल को बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि अरविंद केजरीवाल को पूरे नंबर। अब वह दिल्ली को उस ऊंचाई पर लेकर जाएं, जिस पर इसे होना चाहिए। दिल्ली को वर्ल्डक्लास सिटी बनाएं। आप की जीत पर कांग्रेस नेता अजय माकन ने भी अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब मोदी ने नहीं की ‌थी केजरीवाल से मुलाकात

Narendra Modi congratulates Arvind Kejriwal on winning Delhi election 2015

प्रधानमंत्री मोदी की अरविंद केजरीवाल को दी गई बधाई कई मायनों में महत्वपूर्ण है। दिल्ली ‌विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार रैलियां की थीं। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर कई बार निशाना साधा, लेकिन नाम एक बार भी नहीं लिया। मोदी के भाषणों में आम आदमी पार्टी के किसी नेता का भी जिक्र नहीं आया।

लोकसभा चुनावो में अरव‌िंद केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़़ा था। पिछले वर्ष दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल ने गुजरात का दौरा किया और मोदी के विकास के दावों के खिलाफ कई बयान दिए थे।

अरविंद केजरीवाल और आप के कार्यकर्ताओं ने उस समय मोदी से मुलाकात करने का प्रयास भी किया था। मोदी उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री थे, हालांकि उन्होंने केजरीवाल और आप कार्यकर्ताओं से मुलाकात नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed