फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Narendra Modi comes top in global survey of leaders, Xi Jinping second

सर्वे: दुनिया के सबसे पसंदीदा नेता हैं नरेंद्र मोदी

Fri, 20 Mar 2015 09:08 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Mar 2015 09:08 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi comes top in global survey of leaders, Xi Jinping second

चीनी सरकार समर्थित प्रकाशन कंपनी द्वारा 9 देशों किए गए सर्वे में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाजी मारी है। इस सर्वे में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय मामलों को बेहतर ढंग से निपटाने के मामले में वैश्विक नेताओं को परखा गया था।

विज्ञापन


इस सर्वे में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को दूसरा स्थान हासिल हुआ है। इस सर्वे में भारत, चीन, अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, जापान, साउथ अफ्रीका, ब्राजील और रूस के 4,500 लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


चीन में काम कर रहे चाइना इंटरनेशनल पब्लिशिंग ग्रुप के इस सर्वे के मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को दुनिया भर से सबसे चर्चित नेताओं में शुमार किया गया है। इस सर्वे में ओबामा के बाद रूस के राष्ट्रपति ब्लादमिर पुतिन उसके बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरुन और फिर शी का नाम आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे के जरिए की गई चीन की छवि चमकाने की कोशिश

Narendra Modi comes top in global survey of leaders, Xi Jinping second

चाइना इंटरनेशनल पब्लिशिंग ग्रुप के वाइस प्रेसीडेंट वांग गांगेई ने बताया, "शी ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय मामलों को बेहतर ढंग से निपटाने की कोशिश कर हर तरफ से वाहवाही लूटी है। उन्हें इस सर्वे में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद दूसरा स्थान दिया गया है।"

उन्होंने बताया कि यह सर्वे प्राथमिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चीन की उम्दा छवि बनाने के लिए किया गया था। इस सर्वे में पाया गया कि रूस में चीन को लेकर काफी अच्छी धारणा है।

इस मामले में चीन के पीछे ब्राजील और फिर भारत का नंबर आता है। इस सर्वे में यह बात सामने आई है कि दुनिया में तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच चीन को लेकर काफी अनुकूल छवि है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed