फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi come to ayodya in this week

मोदी जाएंगे अयोध्या, करेंगे विवादित स्थल पर पूजा!

Tue, 18 Jun 2013 10:27 AM IST
अयोध्या/एजेंसी
अयोध्या/एजेंसी Updated Tue, 18 Jun 2013 10:27 AM IST
विज्ञापन
narendra modi come to ayodya in this week

एक अहम राजनीतिक कदम के तहत गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी इस हफ्ते अयोध्या नगरी आ सकते हैं। साथ ही वे विवादास्पद जगह पर स्थित रामलला के दर्शन भी करेंगे।

विज्ञापन


मोदी की अगवानी के लिए अशोक सिंघल, प्रवीण तोगड़िया, गोरखपुर से भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ और योग गुरु रामदेव मंगलवार को ही अयोध्या पहुंच रहे हैं।

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के यूपी प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि गुजरात के मुख्यमंत्री के बुधवार या शुक्रवार को अयोध्या का दौरा करने की संभावना है। यहां आकर वह राम मंदिर में पूजा अर्चना भी करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वीएचपी ने 1990 के राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले हिंदू संतों की एक बैठक भी बुलाई है।

शर्मा ने कहा कि अयोध्या की जमीन से पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को मोदी का संदेश अगले चुनावों के लिहाज से काफी अहम होगा।

मोदी राम जन्मभूमि न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास समेत वीएचपी के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। विवादास्पद ढांचे के ढहाए जाने के बाद मोदी की यह पहली राम मंदिर की यात्रा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, 1998 में वह लालकृष्ण आडवाणी के साथ अयोध्या आए थे लेकिन राम मंदिर नहीं गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed