फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Narendra Modi CNN Interview: PM Says Indian Muslims and their patriotism cannot be questioned

मुस्लिमों की देशभक्ति पर क्या बोले मोदी?

Fri, 19 Sep 2014 08:25 PM IST
Updated Fri, 19 Sep 2014 08:25 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi CNN Interview: PM Says Indian Muslims and their patriotism cannot be questioned
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारतीय मुस्लिमों की देशभक्ति पर सवाल नहीं उठाया जा सकता। मोदी ने ये बात टीवी चैनल सीएनएन के एक इंटरव्यू में कही। ये इंटरव्यू जाने माने भारतीय मूल के पत्रकार फरीद जकारिया ने लिया था। ये शो 21 सितंबर को प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि,"अगर कोई ये सोचता है कि भारतीय मुसलमान उसकी धुन पर नाचेगा तो वो गलत है। भारत का मुसलमान भारत के लिए जीता है, भारत के लिए मर सकता है और वो भारत का कभी बुरा नहीं चाहेगा।"
विज्ञापन


भारत में अलकायदा के पांव फैलाने को लेकर मोदी से सवाल पूछ गया तो उन्होंने कहा कि,"अलकायदा का ये सपना कभी पूरा नहीं होगा कि भारतीय मुस्लिम उसकी बातें सुनेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन



भारत अमेरिका संबंधों पर ये बोले नरेंद्र मोदी

Narendra Modi CNN Interview: PM Says Indian Muslims and their patriotism cannot be questioned
खबर के मुताबिक इस इंटरव्यू को प्रधानमंत्री आवास पर 13 सितंबर को रिकॉर्ड किया गया था। सीएनएन इंटरनेश्नल चैनल पर फरीद जकारिया के शो ग्लोबल पब्लिक स्क्वायर (जीपीएस) में इस इंटरव्यू को दिखाया जाएगा।

पीएम बनने से पहले मोदी ने कई टीवी चैनलों को इंटरव्यू दिया था लेकिन पीएम बनने के बाद ये उनका पहला टीवी इंटरव्यू है। माना जा रहा है कि अमेरिका यात्रा से पहले दिया गया ये टीवी इंटरव्यू अमेरिकियों के बीच 'ब्रांडिंग' की कोशिश है।

इस इंटरव्यू में मोदी ने कहा कि,"मुझे विश्वास है कि भारत और अमेरिका वास्तविक सामरिक साझेदारी विकसित कर सकते हैं। दोनों देशों के बीच रिश्तों की काफी संभावनाएं हैं।"

मोदी ने कहा कि,"भारत और अमेरिका के बीच रश्ते और मजबूत होंगे और ऐसा मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं। भारत और अमेरिका के बीच काफी समानताएं हैं। दोनों देशों के रिश्तों में काफी उतार चढाव रहे लेकिन 21वीं सदी में रिश्तों ने नया आकार लिया है।"


नरेंद्र मोदी के बयान पर ये बोली कांग्रेस

Narendra Modi CNN Interview: PM Says Indian Muslims and their patriotism cannot be questioned

संभवत: यह पहली बार है कि मोदी ने मुसलमानों पर बयान दिया है। उनकी छवि दक्षिणपंथी रही है और तमाम बार वे मुस्लिम टोपी स्वीकार ना करने जैसे विवादों में घिरे रहे हैं।

विरोधी दलों का उन पर हमेशा यह आरोप रहा है कि वे मुस्लिम विरोधी हैं और मुस्लिम उनसे डरते हैं।

मोदी के इस बयान पर कांग्रेस नेता मीम अफजल ने कहा कि हाल ही में हुए उपचुनावों में बीजेपी को जो हार मिली है उसके बाद ही ये बात नरेंद्र मोदी की समझ में आई है।

उन्होंने कहा कि भारत के मुसलमानों की वतनपरस्ती पर सवाल उठाया नहीं जा सकता, संघ परिवार और बीजेपी के लोग समाज को बांटने का काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed