फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi clear i did not copy obama

मोदी की सफाई, मैंने ओबामा की नकल नहीं की

Tue, 13 Aug 2013 01:44 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 13 Aug 2013 01:44 AM IST
विज्ञापन
narendra modi clear i did not copy obama

हैदराबाद रैली में ‘यस वी कैन, यस वी डू’ के नारे पर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफाई दी है।

विज्ञापन


मोदी ने कहा है, 'मैंने 2004 में इस नारे का इस्तेमाल गुजरात चुनाव के दौरान किया था। मैंने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की नकल नहीं की है।'

अपने समर्थन में मोदी ने 2004 में हुई चुनावी रैली का एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें उन्हें ‘गुजरात कैन’ कहते हुए सुना जा सकता है।

वहीं भाजपा का कहना है कि ‘यस वी कैन’ ओबामा का नहीं बल्कि स्वामी विवेकानंद का नारा है।

नारे की खिल्ली
इससे पहले कांग्रेस ने कहा कि मोदी अमेरिकी कंपनी का लिखा भाषण पढ़ रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने मोदी के इस नारे पर ट्विट किया। उन्होंने अपने ट्विट में लिखा, 'हमारे पास अब एक फर्जी देसी ओबामा है। फेकू एट हिज बेस्ट।'

पिछले कुछ महीनों से कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। कांग्रेस समर्थक 'फेकू' नाम से अलग-अलग हैशटेग का इस्तमाल करते हुए मोदी के विकास के दावों की खिल्ली उड़ाते रहे हैं।
विज्ञापन


ट्विट की झड़ी
कांग्रेस और बीजेपी के बीच साइबर युद्ध में अब नया सिलसिला 'डब्ल्यू.डब्ल्यू.डब्ल्यू.फेकूएक्सप्रेस.कॉम' से आ जुड़ा है। कांग्रेस समर्थकों की इस वेबसाइट पर लोगों को खींचने के लिए चेन्नई एक्सप्रेस के टिकट देने जैसी स्कीम चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर बीजेपी समर्थकों ने 'नमोइन हैदराबाद' नाम से नया हैशटेग बनाया और इसके बाद 'फेकू एक्सप्रेस' से इसका खूब मुकाबला चला। बीजेपी और कांग्रेस दोनों के समर्थकों ने अपने-अपने हैशटेग से ट्विट की झड़ी लगा दी।

कांग्रेस प्रवक्ता रेणुका चौधरी ने भी मोदी के भाषण का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि मोदी अमेरिकी कंपनी का लिखा भाषण पढ़ रहे हैं।

किसी का लिखा भाषण पढ़ना गलत नहीं है लेकिन अच्छा होता वह किसी भारतीय टीम के लिखे भाषण को भी पढ़ते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed