{"_id":"3fe4016287a6667caf8312377ff567cb","slug":"narendra-modi-can-t-wash-his-hands-off-godhra-says-vajpayee-s-niece","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी गोधरा दंगों से पिछा नहीं छुड़ा सकतेः वाजपेयी की भांजी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी गोधरा दंगों से पिछा नहीं छुड़ा सकतेः वाजपेयी की भांजी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 06 Nov 2013 04:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटल बिहारी वाजपेयी की भांजी करुणा शुक्ला ने बुधवार को कहा कि नरेंद्र मोदी 2002 के गुजरात दंगों से पिछा नहीं छुड़ा सकते। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने नरेंद्र मोदी को अपना प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित करके गलती की है। शुक्ला ने पिछले महीने ही बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
बीजेपी की टिकट से सांसद रह चुकी करुणा शुक्ला ने बताया कि उन्होंने पार्टी की ओर लौट आने के सभी प्रस्तावों को ठुकरा दिया है। टीवी न्यूज चैनल एनडीटीवी से बात करते हुए शुक्ला ने कहा कि गुजरात दंगों के दौरान प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने मोदी को 'राज धर्म' निभाते हुए अपना कर्तव्य पालन करने को कहा था।
विज्ञापन
शुक्ला ने कहा कि मैं बीजेपी में वापस नहीं जाऊंगी, उन्होंने मेरा इस्तेमाल किया है। मैं उनके खिलाफ चुनाव प्रचार करूंगी।