फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   PM Narendra Modi Campaigns for Candidate with Criminal Record in Maharashtra

पीएम मोदी ने हिस्ट्रीशीटर के लिए मांगे वोट

Fri, 10 Oct 2014 07:44 PM IST
Updated Fri, 10 Oct 2014 07:44 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi Campaigns for Candidate with Criminal Record in Maharashtra

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू भाजपा उम्मीदवारों के सिर चढ़कर बोल रहा है। पार्टी के सभी बड़े नेता दरकिनार हो चुके हैं, चुनावी रैलियों में नरेंद्र मोदी के करिश्मे को भुनाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


मोदी ने भी दोनो राज्यों में सत्ता पाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। रैलियों की भीड़ और टीवी चैनलों पर आ रहे सर्वे से भाजपा गदगद भी है। पार्टी कार्यकार्ताओं को ये लगने लगा है कि महाराष्ट्र और हरियाणा में इस बार मुख्यमंत्री गद्दी उन्हीं के हाथ लगने वाली है।
विज्ञापन


हालांकि चुनावी महासमर में कई ऐसे वाकये भी हो रहे हैं, जिनसे न केवल भाजपा की किरकिरी हो रही है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी ने मांगा बाहुबली के लिए वोट

PM Narendra Modi Campaigns for Candidate with Criminal Record in Maharashtra

गुरुवार को ऐसा ही एक वाकया सामने आया। एक दिन में तीन से चार रैलियां कर रहे नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के राहुरी शहर में एक अपराधी के समर्थन में रैली की। प्रधानमंत्री ने शिवाजी क‌र्दिले नाम के उम्मीदवार के समर्थन में वोट मांगा।

कर्दिले पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या और फिरौती जैसे अपराध भी शामिल हैं। वे राहुरी से ‌ही विधायक हैं और
भाजपा ने उन्हें दोबारा ‌टिकट दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुरी की रैली में दिए भाषण में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के बाहुबली उम्मीदवारों को वोट न देने की अपील की। और उसी भाषण में उन्होंने शिवाजी कर्दिले के लिए वोट मांगा।

(फोटो हिंदुस्तान टाइम्स से ली गई है। लाल घेरे में शिवाजी क‌र्दिले हैं।)

क्या राजनीति ऐसी ही होगी अपराधमुक्त?

PM Narendra Modi Campaigns for Candidate with Criminal Record in Maharashtra

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि कांग्रेस और एनसीपी ने राजनीति में अपराधियों को बढ़ावा दिया है। ये चुनाव उन अपराधियों को जेल में डालने के ‌लिए लड़ा जा रहा है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर को चुनाव होना है। मोदी जिस समय राजनीति को अपराधमुक्त बनाने की बात कर रहे थे, कर्दिले मंच पर ही खड़े थे।

क‌र्दिले 2002 में जेल की सजा भी काट चुके हैं। उस स‌मय जिला सहकारी बैंक में एक घोटाले के मामले में कर्दिले को एक साल जेल में बिताने पड़े थे। 2011 में उन पर हत्या का मामला भी दर्ज किया गया। बाद में उन्हें जालसाजी, हत्या के प्रयास और धमकी देने के मामलों में भी आरोपी बनाया गया।

भाजपा उम्‍मीदवार की सफाई भी सुनिये

PM Narendra Modi Campaigns for Candidate with Criminal Record in Maharashtra

वहीं कर्दिले ने अपनी सफाई में कहा कि मेरे ऊपर दर्ज कराए गए सभी मामले विरोधियों ने दर्ज कराए हैं ताकि मुझे बदनाम किया जा सके। वैसे कर्दिले पहले ऐसे बाहुबली नेता नहीं हैं, जिनके लिए मोदी ने रैली की है।

मोदी ने मंगलवार को भाजपा उम्मीदवार अनिल गोते के समर्थन में भी रैली की थी। गोते बहुचर्चित स्टांप घोटाले में भी आरोपी हैं। महाराष्ट्र में भाजप विरोधी दलों पर अपराधी छवि के उम्मीदवारों को खड़ा करने के आरोप लगा रही हैं।

हालांकि पार्टी ने अपने दरवाजे अपराधियों के लिए बंद नहीं ‌किए हैं। विधानसभा चुनावों के दौरान दूसरे दलों से भाजपा में शामिल हुए 55 नेताओं में तीन नेता ऐसे हैं, जिन पर आपराधिक मामले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed