फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra_modi_campaign_in-delhi

मुकाबले में फंसी पार्टी को उबारने दिल्ली आएंगे मोदी

Wed, 13 Nov 2013 12:32 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Nov 2013 12:32 AM IST
विज्ञापन
narendra_modi_campaign_in-delhi

दिल्ली विधानसभा चुनाव से खुद को दूर रख रहे भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने अब अपनी पूरी ताकत झोंकने का फैसला किया है।

विज्ञापन


कड़े मुकाबले में फंसी पार्टी को उबारने के लिए मोदी ने दिल्ली में दो और दिन प्रचार के लिए देने पर हामी भर दी है। राज्य इकाई इसके लिए कई दिनों से आलाकमान से गुहार लगा रही थी।
विज्ञापन


अन्य चुनावी राज्यों में बढ़ती मांग के अनुरूप मोदी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान को भी पहले से तय कार्यक्रम में शिरकत करने के अलावा एक अतिरिक्त दिन देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल इन सभी राज्यों में कड़े मुकाबले में घिरी पार्टी की राज्य इकाई लगातार मोदी की ज्यादा से ज्यादा सभा कराने की मांग कर रही थी।

इस पर गहन विचार विमर्श के बाद मोदी ने इन राज्यों में चुनाव प्रचार में अतिरिक्त समय देने का फैसला किया। हालत यह है कि कोई भी राज्य इकाई मोदी के अतिरिक्त किसी और नेता के अतिरिक्त कार्यक्रम की मांग नहीं कर रही है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रति मोदी की उदासीनता कई बार दिखी। राज्य में एक रैली करने के अलावा मोदी ने न तो यहां के लिए उम्मीदवार तय करने के लिए हुई सीईसी की बैठक में शिरकत की थी और न ही मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तय करने के लिए बुलाई गई संसदीय बोर्ड की बैठक में ही हिस्सा लिया था।

शुरू में ही एक रैली को संबोधित कर चुके मोदी की योजना फिर से दिल्ली में चुनाव प्रचार करने की नहीं थी। मगर डॉ. हर्षवर्धन के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तय होने के बाद से ही राज्य इकाई आलाकमान पर राज्य के लिए मोदी से समय मांगने का लगातार दबाव डाल रही थी।


पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी के दिल्ली में दो और दिन चुनाव प्रचार करने पर हामी भरने की पुष्टि की।

मोदी ने राज्य इकाइयों की जबर्दस्त मांग के बाद मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान को भी एक और दिन प्रचार के लिए देने पर हामी भर दी है।

मध्यप्रदेश में पहले ही एक रैली कर चुके मोदी अब आगामी 18, 20, 21, 22 और 23 को, छत्तीसगढ़ में आगामी 14 और 15 तारीख को और राजस्थान में 19, 24 और 28 तारीख को रैली करने पर सहमति दी है।

इन राज्यों में पहले भी चुनाव प्रचार कर चुके मोदी का कार्यक्रम पहले मध्य प्रदेश को चार और दिन, छत्तीसगढ़ को एक और दिन और राजस्थान को तीन और दिन देने की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed