फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi calls himself servant of nation not dictator

तानाशाह नहीं, देश का सेवक हूं: मोदी

Fri, 28 Sep 2012 01:31 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 28 Sep 2012 01:31 PM IST
विज्ञापन
narendra modi calls himself servant of nation not dictator
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने आलोचकों की उस टिप्पणी को नकार दिया है जिसमें उन्हें एक 'तानाशाह' कहा जा रहा है। 'द इकोनॉमिस्ट' को दिए इंटरव्यू में मोदी ने कहा कि गुजरात में राजनीतिज्ञ, नौकरशाही और जनता एक टीम की तरह काम करती है। ऐसे में उन्हें तानाशाह कहना बिल्कुल गलत है।
विज्ञापन


मोदी ने साफ किया कि बिना टीम भावना के एक अथवा दो साल तक काम किया जा सकता है, लेकिन 12 सालों तक ऐसा करना संभव नहीं। सीएम ने कहा कि गुजरात ऐसा अकेला राज्य है जिसने अपनी नीतियों को इंटरनेट पर अपलोड किया है। हम आम जनता को उसे पढ़ने और सुझाव देने के लिए आमंत्रित करते हैं। संबंधित सुझाव पर विचार करने के बाद उस पर फैसला लिया जाता है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी पर पूछे गए सवाल को एक बार फिर मोदी ने टाल दिया। मोदी ने कहा, 'मुख्यमंत्री बनने से पहले मैंने नहीं सोचा था कि एक दिन मैं गुजरात का सीएम बनूंगा, हां यह जरूर है कि मैं मुल्क की सेवा करना चाहता हूं। कुछ बनने से बेहतर है कि यह सोचा जाए कि कैसे गरीबों और आम जनता की सेवा की जाए'।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि आठ बार से भारत की जनता ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री के खिताब से नवाजा है। ऐसे में गुजरात से बाहर के लोगों की उनके बारे में राय साफ झलकती है। धर्मनिरपेक्षता के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सर्टिफिकेट वे खुद को नहीं दे सकते, दूसरे लोग ही यह सर्टिफिकेट उन्हें दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed