{"_id":"94baf93563443c20f44c4b35a7c6d2be","slug":"narendra-modi-black-flags-agra-rally-congress-woman-spying","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी को दिखाए जाएंगे काले झंडे!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी को दिखाए जाएंगे काले झंडे!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 21 Nov 2013 08:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की आगरा रैली में युवती की जासूसी मामले का नया राजनीतिक रंग दिख सकता है।
विज्ञापन
कांग्रेस की महिला शाखा और कांग्रेस समर्थित कुछ महिला संगठनों ने रैली के दौरान और रैली स्थल के बाहर मोदी को काला झंडा दिखाने की पूरी तैयारी की है।
महिला कांग्रेस से जुड़ी एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी की महिला शाखा और कुछ महिला संगठन आगरा रैली के दौरान मोदी को काला झंडा दिखाने की पूरी कोशिश करेंगे।
उक्त नेता के मुताबिक इसके लिए रणनीति तैयार है। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो आगरा रैली में पार्टी की योजना कामयाब होगी। इस जासूसी कांड को तूल देने और लंबे समय तक खींचने के लिए पार्टी लगातार इस मुद्दे पर भाजपा और मोदी पर हमलावर है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि इस मामले में महिला कांग्रेस ने मंगलवार को देश भर में मोदी को काला झंडा दिखाने की घोषणा की है। पार्टी ने यह फैसला इस मुद्दे पर मोदी की लगातार चुप्पी साधे रखने के बाद किया है।
विज्ञापन