{"_id":"26e69261163ad3754151cb4aa4b7adcf","slug":"narendra-modi-bjp-sriprakash-jaiswal","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भाजपा हाईकमान की साजिश का शिकार हुए मोदी’","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
‘भाजपा हाईकमान की साजिश का शिकार हुए मोदी’
अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 19 Nov 2013 12:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने को भाजपा की साजिश करार दिया है। उन्होंने इससे मोदी को ही खतरा होने की बता कही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के पीछे भाजपा हाईकमान की साजिश है। भाजपा के शीर्ष नेताओं को पता है कि लोकसभा चुनाव में मोदी का हश्र क्या होने वाला है।
विज्ञापन
आगे कहा कि इतना तय है कि यदि वह प्रधानमंत्री नहीं बन पाए तो गुजरात के मुख्यमंत्री की कुर्सी से भी वह हाथ धो बैठेंगे।
श्रीप्रकाश जयासवाल सोमवार को घंटाघर पर कांग्रेस नगर कमेटी के धरने में बोल रहे थे।
कोयला मंत्री इतने पर भी नहीं रुके, मोदी पर उनका हमला जारी रहा। उन्होंने कहा कि कहां अटल बिहारी बाजपेयी और कहां मोदी जैसा झूठ बोलने वाला और अव्यवहारिक नेता। पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी का एक चरित्र और एक कद था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अटलजी ने देश और भाजपा को 40 साल दिए तब जाकर देश का नेतृत्व करने का अधिकार जनता ने उन्हें दिया। वैसे यह भाजपा के अंदर की राजनीति है। फिर भी यह बड़े शर्म की बात है कि भाजपाई मोदी को अटल का प्रतिरूप बता रहे हैं।
भाजपा की साजिश सफल हो
जयसवाल ने कहा कि मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि भाजपा की साजिश सफल हो पाए ताकि मोदी न पीएम बन सकें न सीएम। कोयला मंत्री ने नरेंद्र मोदी की तुलना कानपुर के पूर्व विधायक स्व. श्याम मिश्रा से करते हुए कहा कि श्याम मिश्रा होते तो मोदी उन्हें भी नहीं हरा सकते थे।
श्रीप्रकाश जयसवाल ने कहा कि मोदी कांग्रेस के लिए नहीं भाजपा के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। इसका असर आने वाले समय में दिखने लगेगा। मोदी के कांग्रेस पर लगाए गए आरोपों को उन्होंने सड़कछाप आरोप बताया।