{"_id":"a58f63d21760a318693138542887af76","slug":"narendra-modi-beats-sachin-tendulkar-mars-mission-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मोदी ने तेंदुलकर को भी पछाड़ा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अब मोदी ने तेंदुलकर को भी पछाड़ा
एजेंसी/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 10 Dec 2013 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी देश की राजनीति के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी छाए हुए हैं। फेसबुक पर तो उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भी मात दे दी।
विज्ञापन
फेसबुक द्वारा जारी बयान के मुताबिक भारत में इस साल फेसबुक पर सबसे ज्यादा चर्चा मोदी की ही रही। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के अलावा एप्पल कंपनी के मोबाइल फोन आईफोन-5 को भी पछाड़ दिया।
विज्ञापन
इस साल फेसबुक पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर रघुराम राजन और भारत का मंगल मिशन भी मोदी से पीछे ही रहा।
कंपनी का दावा है कि 31 जून, 2013 तक 119 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स (एमएयू) फेसबुक से जुड़े हुए हैं। जबकि भारत में 8.2 करोड़ फेसबुक यूजर्स हैं। इस साल सबसे ज्यादा चर्चा नरेंद्र मोदी की रही।
विज्ञापन
इसके बाद सचिन तेंदुलकर, आईफोन-5, रघुराम राजन और मंगलयान का नंबर आता है। इसके अलावा हरियाणा के मुरथल स्थित सुखदेव ढाबा सबसे ज्यादा फेसबुक चर्चित रहा।