फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi attacks rahul gandhi in karnataka

मोदी ने राहुल के सरनेम पर क्या कहा?

Wed, 19 Feb 2014 11:05 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 19 Feb 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
narendra modi attacks rahul gandhi in karnataka

इन दिनों दक्षिण्ा भारत केंद्र बना हुआ है। सड़क से लेकर संसद तक तेलंगाना का मुद्दा गर्म है और दूसरी तरह कर्नाटक, तमिलनाडु की चुनावी रैलियों ने सियासी पारा गर्म करने का काम किया है।

विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी जहां दक्षिण भारत के राज्यों पर खास फोकस कर रहे हैं, वहीं भाजपा की तरफ से पीएम पद के दावेदार भी इन इलाकों पर खास ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को भी यह जाहिर हुआ, जब कर्नाटक के दौरे पर निकले नरेंद्र मोदी ने राहुल और सोनिया से लेकर समूचे गांधी परिवार को लपेटा और राजीव गांधी तक को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंध्र क्यों नहीं जाते राहुल-सोनियाः मोदी

narendra modi attacks rahul gandhi in karnataka

कर्नाटक के दावनगिरि में आयोजित चुनावी रैली में नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर जनता उनका साथ देती है, तो वह इस तपस्या को जाया नहीं जाने नहीं देंगे। उन्होंने कहा, "इस क्षेत्र का विकास कर मैं आपके प्रेम को ब्याज समेत लौटाऊंगा।"

उन्होंने कहा, "इन दिनों आसमान में गर्मी शुरू हुई और राजनीति की गर्मी भी बढ़ रही है।" उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, "दो दिन पहले कांग्रेस के महानुभव कर्नाटक में आए थे। सोनिया भी दक्षिण में थीं। लेकिन मैं हैरान हूं कि मैडम सोनिया और राहुल दक्षिण भारत में आ रहे हैं, लेकिन नजदीक ही आंध्र प्रदेश है, हैदराबाद है, वहां जाने की फुरसत उनके पास नहीं है।"

मोदी ने कहा, "सीमांध्र के भाइयों-बहनों को मरहम की जरूरत है। तेलंगाना के लोगों को इसकी जरूरत है। कांग्रेस ने घाव लगाए हैं। लेकिन मरहम के दो शब्द तक नहीं कहे। उनके पास इसके लिए वक्‍त नहीं है।"

'सत्ता के नशे में चूर है कांग्रेस'

narendra modi attacks rahul gandhi in karnataka

नरेंद्र मोदी ने कहा कि आंध्र प्रदेश ने ही कांग्रेस को दिल्ली में सत्ता में बैठाया था। लेकिन आज आंध्र के लोग मुसीबत में है, तो कांग्रेस के नेता उनके लिए तैयार नहीं हैं। राजनीति इतनी निष्ठुर नहीं हो सकती। सीमांध्र के लोगों की कामनाएं हैं, तेलंगाना अलग होने के बाद उन्हें जिन मुसीबतों को झेलना है, कांग्रेस उसका जवाब तो दे।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस को सत्ता का नशा है, उसका अहंकार सातवें आसमान पर पहुंचा है। इसलिए लोगों के दुख-दर्द पीड़ा की परवाह नहीं है। ऐसी कांग्रेस को सजा देनी चाहिए। पूरी पार्टी अहंकार में डूबी है। कांग्रेस मुक्त भारत ही हल है।

राहुल ने कहा, "मैं इन लोगों की जनता को गुमराह की ताकत पर हैरान हूं। ये क्या बोल सकते हैं, कैसे बोल सकते हैं, जनता-जर्नादन के सामने कुछ भी बोलने की ताकत है इनमें। भरे तालाब में बिना भीगे वापस आ जाते हैं।

राजीव गांधी पर मोदी ने छोड़ा शब्दबाण

narendra modi attacks rahul gandhi in karnataka

भाजपा नेता ने कहा, "कांग्रेस बताए है कि अकेले राजस्‍थान में उसके कितने नेता जेल में हैं। और यह भी बताए कि किस पाप के कारण जेल में हैं। हरियाणा में आपका मंत्री जेल में सड़ रहा है। मैं कच्चा चिट्ठा खोलना नहीं चाहते।"

मोदी ने कहा, "कांग्रेस के नेता हवा में बात करते हैं, लेकिन मैं कहता हूं कि गुमराह करने का कारोबार बंद कर दीजिए। और माताओं-बहनों को सुरक्षा कैसे मिले, सम्मान कैसे मिले, महंगाई कम हो, चूल्हा जले, खाना मिले, इसकी बात करो।

उन्होंने कहा कि जब राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री थे, तो हर जगह कांग्रेस शासन में थी और उन्होंने कहा था कि केंद्र से एक रुपया चलता है और जनता तक 15 पैसे पहुंच पाते हैं। उन्होंने सवाल किया, "कौन सा पंजा था, जो रुपए ‌को घिसता था और वह 15 पैसे हो जाते थे।" तेलंगाना मुद्दे पर संसद में हुए बवाल पर उन्होंने कहा, "ये सब कांग्रेस का किया धरा है। उसके नेता हैं। पहले पार्टी देश की आंखों में धूल झोंकती थी और अब मिर्ची डालती है।"

राहुल-सोनिया को बताया नकली गांधी

narendra modi attacks rahul gandhi in karnataka

भाजपा के पीएम पद के दावेदार ने कहा कि उनके मुताबिक कांग्रेस में कोई हाई कमान नहीं होता। उन्होंने कहा, "पूरा कब्जा एक परिवार के हाथ में है। पूरा देश जानता है और कई साल से जानता है। कांग्रेस में लोकतंत्र का नामोनिशान नहीं है।"

नरेंद्र मोदी ने कहा, "उनके लिए लोकतंत्र का सीमित अर्थ है और वो है चुनाव के जरिया सत्ता तक पहुंचना। बाकी किसी प्रकार से कांग्रेस के जीवन में लोकतंत्र नहीं है। लोकतंत्र के चार दुश्मन - वंशवाद-परिवारवाद, जातिवाद, सम्प्रदायवाद, अवसरवाद। कांग्रेस में ये चारों चीजें हैं।"

उन्होंने कहा, "मुट्ठी भर लोगों के ऐशो-आराम की जगह बन गई है। जब महात्मा गांधी थे, तो वाकई कांग्रेस सोच थी, एक विचार थी। लेकिन जब से नकली गांधी आए हैं, सोच में पड़ गई है।"

दूसरों को बेवकूफ मानते हैं कांग्रेसीः मोदी

narendra modi attacks rahul gandhi in karnataka
राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दे रही है, जबकि वो भूल गई है कि कांग्रेस किसी पार्टी का नाम नहीं, बल्कि एक विचार है। यह एक विचारधारा है, जो देश को जोड़ती है।

मोदी ने राहुल के इस बयान पर आज हमला बोला। उन्होंने कहा, "कांग्रेस वाले मानते हैं कि सोच सिर्फ उनके पास है। और हम बिना सोच के हैं। यह आरोप लगाने से पहले उन्हें गिरेबां में झांकना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "मैं बताना चाहता हूं कि कांग्रेस और भाजपा की सोच क्या है। देश उनके लिए मधुमक्‍खी का छत्ता है, हमारे लिए भारत माता है। उनके लिए गरीबी मन की अवस्था है, हमारे लिए गरीब दरिद्र नारायण है, जिसकी सेवा नारायण सेवा के बराबर है।"

'कांग्रेस-भाजपा की सोच में फर्क है'

narendra modi attacks rahul gandhi in karnataka

मोदी ने कहा, "कांग्रेस कहती है कि अगर वह गरीबों की बात न करे, तो उसे मजा नहीं आता। हम गरीबों का दुख-दर्द सुनते हैं, तो हमें नींद नहीं आती। उनका कहना है कि पैसे पेड़ पर नहीं उगते, हमारा कहना है कि पैसा खेतों में उगता है।

भाजपा नेता ने कहा, "कांग्रेस की नीति है समाज को तोडो़, राज करो। हमारी सोच है जोडो़ और विकास करो। उनकी सोच वंशवाद है और हमारी सोच राष्ट्रवाद है। वो राजनीति में यकीन करते हैं और हम राष्ट्रनीति में भरोसा रखते हैं।

उन्होंने कहा, "वो दिन रात सोचते हैं कि सत्ता कैसे बचाएं, हम दिन रात सोचते हैं कि देश कैसे बचाया जाए। जनता कांग्रेस की सोच जान चुकी है। उनकी बात को जान चुकी है। देश कांग्रेस और उसकी सोच, उसके कारनामों से मुक्ति चाहता है।"

'महिलाओं के सम्मान पर बरगलाती है कांग्रेस'

narendra modi attacks rahul gandhi in karnataka

नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश अब और बर्बाद होने के लिए तैयार नहीं है। कांग्रेसी नेता महिलाओं की चिंता करते हैं। भाजपा-आरएसएस पर आरोप लगाते हैं कि वे महिलाओं का सम्मान नहीं करतीं।

उन्होंने कहा, "मेरा कहना है कि अगर महिलाओं का सम्मान करते है, तो महंगाई कम करो। गरीब का बच्चा रोता है और मां आंसू पीकर सोती है। दिल्ली की सरकार महिलाओं के बीच वादा करती है। लेकिन हकीकत यह है कि उनकी सुरक्षा से जुड़ी न कोई योजना उनके पास है और न ही दम है।"

मोदी ने कहा कि कांग्रेस विपक्ष के नेताओं को गाली दे रही है और झूठे आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा, "मैं कांग्रेस के महाशय से कहता हूं कर्नाटक में रैली करके चले जाते हैं, लेकिन जनता के सवालों का जवाब तो दो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed