फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi attack on united nation says don't give definition of terrorism

दुबई से मोदी ने यूएन पर साधा निशाना तो पाक पर किया हमला

Mon, 17 Aug 2015 10:43 PM IST
Updated Mon, 17 Aug 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
narendra modi attack on united nation says don't give definition of terrorism

अपनी दो दिवसीय यूएई यात्रा के अंतिम दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने दुबई के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। मोदी ने अपने भाषण में कहा कि मैं यहां पर मिनी भारत देख रहा हूं।

विज्ञापन


उन्होंने मौजूद प्रवासी भारतवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके आचरण के कारण दुबई में मुझे छोटा भारत दिखाई दे रहा है। मैं लघु भारत का दर्शन कर रहा हूं। आपके आचरण के कारण भारत गर्व करता है।
विज्ञापन


भारत में अगर बारिश हो जाए तो दुबई में बैठा मेरा देशवासी छाता खोल लेता हैं। प्राकृतिक आपदा आने पर वो सो नहीं पाता है। यहां बसा हुआ हर भारतवासी हिंदुस्तान के हर कोने से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुबई ने मेरा नहीं सवा सौ करोड़ देशवासियों का सम्मान किया है।जब चुनाव नतीजे आ रहे थे तो पूरा दुबई जश्न मना रहा था। दुबई अब एक लघु विश्व भी बन गया है।

न्यूक्लियर टेस्ट के बाद जब पाबंदी लगी थी तो दुबई में बसे भारतीयों ने मदद की थी। मोदी ने कहा यूएई भारत में 4.50 लाख करोड़ निवेश करेगा। पीएम मोदी ने केरल के नव वर्ष पर प्रवासी भारतीयों को शुभकामना दी।

इशारों में पाक पर किया हमला

narendra modi attack on united nation says don't give definition of terrorism

वहीं पीएम मोदी ने आंतवाद मसले पर बोलते हुए ईशारों में पाक पर भी हमला बोला, मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ यूएई से एक स्वर उठा है और आंतकवाद को समर्थन करने वालों को सजा होनी चाहिए।

कहा कि समझने वाले समझ जाएंगे। आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए यूएई ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भारत हर दिन आतंकवाद की घटनाएं झेल रहा है। अभी तक संयुक्त राष्ट्र संघ( यूएन) आतंकवाद को परिभाषित नहीं कर पाया।

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान से 700 से ज्यादा फ्लाइट आती है। दुनिया में सबसे ज्यादा आवगमन होता है। भारत से दुबई हर हफ्ते 700 फ्लाईट आती हैं लेकिन भारत के पीएम को यहां आने में 34 साल लग गए।

कभी-कभी मुझे लगाता है कि पूर्व के लोग कुछ अच्छे काम मेरे लिए छोड़ गए हैं, उनमें से एक अच्छा काम मेरा दुबई आना है। मंदिर के लिए दुबई में जमीन मिलना बड़ी सौगात है।

मंदिर के लिए जमीन देने पर यूएई के क्राऊन प्रिंस का शुक्रिया अदा किया। इन दो दिनों की यात्रा में विश्वास का माहौल बना है। यूएई और भारत के संबधों में मजबूती आई है।

मोदी ने किया कल्याण कोष और ई-प्रवासी पोर्टल का ऐलान

narendra modi attack on united nation says don't give definition of terrorism

भारतीय प्रवासी अब संकट की घड़ी में वित्तीय मदद के साथ ही कानूनी मामलों को लड़ने के लिए भी मदद ले सकेंगे। यह सुविधा उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित नई योजना के तहत मिलेगी।

पीएम ने सोमवार को भारतीयों के कल्याण के लिए विभिन्न उपायों की घोषणा की। भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि उनके फायदे के लिए एक कल्याण कोष का गठन किया गया है। किसी भी समस्या के वक्त वे वित्तीय मदद के साथ कानूनी मदद ले सकते हैं।

मोदी ने कहा कि यूएई में भारतीय दूतावास में एक ई-प्रवासी पोर्टल और मदद नामक ऑनलाइन प्लेटफार्म तैयार किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि यूएई में भारतीय दूतावास को ई-प्रवासी पोर्टल द्वारा उत्पन्न तकनीकी समस्या को एक महीने के अंदर हल करने को कहा है। साथ ही बच्चों के स्कूलों में प्रवेश की समस्या पर पीएम ने कहा कि दूतावास को स्कूलों की संख्या बढ़ाने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed