फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi attack on congress and upa govt

'कोई मां अपने बेटे को बलि कैसे चढ़ाए'

Mon, 20 Jan 2014 01:56 AM IST
Updated Mon, 20 Jan 2014 01:56 AM IST
विज्ञापन
narendra modi attack on congress and upa govt

दिल्ली के रामलीला मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिन प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और यूपीए सरकार पर तीखा हमला बोला।

विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि जितना भ्रष्टाचार इस यूपीए सरकार में हुआ है, भ्रष्टाचार का ऐसा रूप पहले कभी नहीं देखा गया।

उन्होंने कहा कि दुनिया का इतना बड़ा देश नेता विहीन, दिशा विहीन हो, ऐसा रूप हमने कभी नहीं देखा। भ्रष्टाचार और महंगाई की मार से भूख से तड़पता बच्चा, ऐसी दुर्दशा कभी नहीं देखी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव से कांग्रेस के भागने का एक मानवी कारण नजर आता है, क्योंकि हार सामने दिख रही है। ऐसे में क्या कोई मां अपने बेटे को बलि चढ़ाएगी? नहीं, तब तय हुआ कि मेरे बेटे को बचाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

'आए थे पीएम लेने, मिले 3 सिलेंडर'

narendra modi attack on congress and upa govt

मोदी ने कहा कि 2014 का चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का चुनाव नहीं है। यह‌ करोड़ो लोगों के लिए आशा और अरमानों का चुनाव है। देशवासियों के सपनों का चुनाव है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की धरती पर दो दलों की राष्ट्रीय परिषद हुई। दोनों का विश्लेषण करें तो साफ नजर आता है कि कांग्रेस में पार्टी को बचाने की जद्दोजहद देखी गई। जबकि भाजपा में देश बचाने की जद्दोजहद देखी गई।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी उम्मीद से आए थे कि पीएम पद के उम्मीदवार की घोषणा होगी। लेकिन आए थे उम्मीदों के साथ और लेकर गए गैस के तीन सिलेंडर। पीएम पद के उम्मीदवार की घोषणा न करने के पीछे परंपराओं का हवाला दिया गया। लेकिन क्या ये सच्चाई है?

तब कहां थी कांग्रेस की परंपरा?

narendra modi attack on congress and upa govt

नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश जानना चाहता है कि आजाद होने के बाद जब देश के पहले प्रधानमंत्री बनाने की बात हुई तो कांग्रेस के सभी लोगों ने सरदार बल्लभ भाई पटेल को पीएम बनाने की मांग की, लेकिन उन्हें नहीं बनाया गया तब कहां थी कांग्रेस की परंपरा।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी को पीएम बना दिया गया तब परंपरा का क्या हुआ था। आज आप हमें परंपरा की सीख दे रहे हैं।

यूपीए-1 बनने के समय कांग्रेस ने सोनिया गांधी को पीएम पद के लिए चुना था लेकिन उन्होंने मनमोहन सिंह को नामित किया था। तब परंपराएं कहां थी।

पीएम और सारे सीएम मिलकर बने एक टीम

narendra modi attack on congress and upa govt

नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकसित राज्यों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। उन राज्यों का विकास अगर दिल्ली से जुड़ जाए तो देश का विकास होगा। हम सत्ता में आए तो सभी पिछड़े राज्यों का विकास करेंगे।

उन्होंने कहा कि पीएम और सारे सीएम मिलकर एक टीम हों और वे सारे देश को चलाएं। केंद्र और राज्य की ब्यूरोक्रेसी मिलकर एक समग्र टीम बने, जो देश का समग्र विकास करे।

हममें विकास करना है तो सुशासन पर ध्यान देना होगा। यह सुशासन गरीबों के ‌लिए है। हमें अब तय करना है कि टेप रिकॉर्डर की घिसी पीटी आवाज सुननी है या ट्रैक रिकार्ड देखना है। बिल नहीं, विल की जरूरत है।

युवा पीढ़ी को नशे से बचाना जरूरी

narendra modi attack on congress and upa govt

मोदी ने कहा कि भारत की महान परिवार व्यवस्‍था को मजबूत करना चाहिए। किसानों और कृषि को समृद्ध करना होगा। देश के युवाओं को एक नई ऊर्जा और दिशा देने की जरूरत है। हमारी युवा पीढी़ को नशे से बचाना होगा।

उन्होंने कहा कि हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत लोकतंत्र है। अपने देश की इस ताकत को और मजबूत करना होगा। जनप्रतिनिधि की परंपरा को जनभागीदारी में बदलना होगा। ज्ञान महत्वपूर्ण है इसलिए इसको आगे बढ़ाना होगा।

कांग्रेस की सोच पर निशाना

narendra modi attack on congress and upa govt

मोदी ने कहा ‌कि देश जानता है कि पूरी कांग्रेस पार्टी सोच में पड़ी हुई है। आपकी सोच क्या है, हमारी सोच क्या है। यह देखना होगा।

उन्होंने कहा कि वे कहते हैं, भारत मधुमखी का छत्ता है हमारी सोच है कि भारत हमारी माता है। उनकी सोच है कि गरीबी मानसिक स्थिति है, हम सोचते हैँ कि वह दरिद्र नारायण है।

उनकी सोच है कि पैसे पेड़ पर नहीं उगते, हमारी सोच है कि पैसे खेत खलिहानों से निकलते हैं। उनकी सोच है वंशवाद, हमारी सोच है राष्ट्रवाद। उनकी सोच है कि जिनके दिल में कांग्रेस है उसको टिकट देंगे, हमारी सोच है कि जिसके दिल में भारत माता है, हम उसको टिकट देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed