फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi and sonia gandhi in BPL card holder

गजब! मोदी और सोनिया भी हैं बीपीएल कार्ड धारक

Fri, 10 Apr 2015 12:47 PM IST
Updated Fri, 10 Apr 2015 12:47 PM IST
विज्ञापन
narendra modi and sonia gandhi in BPL card holder

महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र में भारतीय जनता पार्टी के विधायक पांडुरंग फुंडकर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं के जाली राशन कार्ड सदन में पेश कर खलबली मचा दी।

विज्ञापन


फुंडकर ने जाली राशन कार्ड के ज़रिए सरकारी सुविधाओं के गैरक़ानूनी इस्तेमाल का मामला सदन में उठाया था। उन्होंने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस, खाद्य तथा नागरी आपूर्ती मंत्री गिरीष बापट, विधान सभा में नेता विपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटील तथा विधान परिषद में नेता विपक्ष धनंजय मुंडे के नाम के बोगस राशन कार्ड पेश किये।

विज्ञापन

गरीबी रेखा

narendra modi and sonia gandhi in BPL card holder

ग़ौरतलब है के यह सारे राशन कार्ड केसरिया रंग के है जो गरीबी रेखा के नीचे के लोगों को जारी किए जाते हैं। इन राशन कार्डों पर दर्ज जानकारी के अनुसार यह सारे लोग विदर्भ के बुलढाना जिले के खामगांव तहसील के निवासी है और इनकी वार्षिक आय गरीबी रेखा के नीचे दिखाई गई है।

फुंडकर ने आरोप लगाया के इस तरह बोगस राशन कार्ड बनाकर जहाँ एक ओर गरीबों के लिए चलायी जानेवाली सरकारी योजनाओं का गलत इस्तेमाल हो रहा है, वहीं दूसरी ओर, इन राशन कार्डों के जरिये बोगस मतदाता तैयार करने का कारोबार भी ज़ोर शोर से चल रहा है।

इस पर खाद्य तथा नगर आपूर्ती मंत्री गिरीष बापट ने जाँच कर दोषी अधिकारियों को सस्पेंड करने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed