फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Narendra modi and his cabinate remember veer savarkar on his birth anniversary

सत्ता बदलते ही सावरकर आए याद, श्रद्धांजलि को उमड़ी भीड़

Thu, 29 May 2014 08:40 AM IST
Updated Thu, 29 May 2014 08:40 AM IST
विज्ञापन
Narendra modi and his cabinate remember veer savarkar on his birth anniversary

सत्ता बदलते ही स्वतंत्रता सेनानी रहे विनायक दामोदर सावरकर के दिन भी बहुर गए। संसद के सेंट्रल हॉल में उनकी जयंती पर बीते करीब एक दशक से जारी वीरानी सत्ता बदलते ही बहार में बदल गई।

विज्ञापन


बुधवार को न केवल पीएम नरेंद्र मोदी, उनके कैबिनेट सहयोगियों, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, वर्तमान तथा पूर्व सांसदों ने सेंट्रल हॉल पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, बल्कि डीडी न्यूज पर दोपहर में उनकी पूरी जीवनी गाथा पढ़ी गई।

विज्ञापन

बीते साल आडवाणी के अलावा कोई नहीं था

Narendra modi and his cabinate remember veer savarkar on his birth anniversary

लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय भी पूरी तरह सतर्क दिखा और इस दौरान सावरकर के जीवन वृत्त वाली पुस्तिका भी बांटी गई। बीते साल सावरकर को श्रद्धांजलि देने में न तो सरकार ने रुचि दिखाई थी और न ही भाजपा के सांसदों को ही उनकी याद आई थी।

सेंट्रल हॉल पहुंच कर सावरकर को श्रद्धांजलि देने वालों में अकेले आडवाणी शामिल थे। हालत यह थी कि लोकसभा और राज्य सभा के महासचिवों तक ने कार्यक्रम में उपस्थित होना जरूरी नहीं समझा था।

संसद भवन में साफ तौर पर बदलाव द‌िखा

Narendra modi and his cabinate remember veer savarkar on his birth anniversary

सरकार की ओर से एक प्रतिनिधि तक उपस्थित न होने पर आडवाणी ने तब न केवल गहरी नाराजगी जताई थी, बल्कि इस मामले को लोकसभा में भी उठाया था। केंद्र की सत्ता में आए बदलाव का साफ असर बुधवार को संसद भवन में भी साफ तौर पर दिखा।

संघ की विचाराधारा वाले स्वतंत्रता सेनानी सावरकर की जयंती पर एक दशक बाद सेंट्रल हॉल में श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ी भीड़ इस बदलाव की साफ गवाही दे रही थी।

विज्ञापन

सावरकर के च‌ित्र पर चढ़ाया फूल

Narendra modi and his cabinate remember veer savarkar on his birth anniversary

खुद पीएम मोदी अपने कैबिनेट के वरिष्ठ सहयोगियों के साथ सुबह 10.30 बजे सेंट्रल हॉल पहुंचे और सावरकर के चित्र पर फूल चढ़ा कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान आडवाणी, केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, गोपीनाथ मुंडे, संतोष गंगवार, डॉ हर्षवर्धन सहित कई मंत्री और सांसदों और पूर्व सांसदों की फौज सेंट्रल हॉल में डटी दिखाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed