फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi_america_bjp_primeminister_candidate

मोदी की पीएम उम्मीदवारी पर उठे सवाल

Thu, 14 Nov 2013 05:31 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 14 Nov 2013 05:31 PM IST
विज्ञापन
narendra modi_america_bjp_primeminister_candidate

भाजपा की ओर से गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर अमेरिका में सवाल उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी संसद के धार्मिक स्वतंत्रता से संबंधित आयोग के दो सदस्यों ने इस फैसले पर निराशा जताई है। उन्होंने कहा कि वह हिंसा के जिम्मेदार लोगों को सजा देने में भारत की विफलता के प्रतीक हैं।

मंगलवार को सीएनएन के लिए लिखे गए एक विशेष स्तंभ में कैटरीना स्वेट और मैरी एन ग्लेंडन ने कहा कि गुजरात के एक दूसरे बेटे महात्मा गांधी थे, जिन्होंने कभी देश और इसके बहु-धार्मिक समाज के सामने एक व्यापक और सहिष्णु नजरिया पेश किया था।
विज्ञापन


अब जैसे-जैसे 2014 नजदीक आ रहा है, देखना होगा कि किसके नजरिए को अपनाया जाता है? कौन सा भारत रहेगा, धार्मिक स्वतंत्रता वाला या धार्मिक असहिष्णुता का? समय बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वेट अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता (यूएसीआईआरएफ) पर अमेरिकी आयोग की उपाध्यक्ष हैं। जबकि ग्लेंडन इसकी आयुक्त हैं। ‘टू फेसेज ऑफ इंडिया’ शीर्षक से यह विशेष स्तंभ सीएनएन के चर्चित कार्यक्रम ‘ग्लोबल पब्लिक स्केवयर’ के ब्लॉग पर प्रकाशित किया गया है। भारतीय मूल के प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रकार फरीद जकारिया इस कार्यक्रम के संचालक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed