फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi addressing in silicon valley

सिलिकॉन वैली में बोले PM मोदी 'फेसबुक, ट्विटर हमारे नए पड़ोसी'

Sun, 27 Sep 2015 12:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 27 Sep 2015 12:20 PM IST
विज्ञापन
narendra modi addressing in silicon valley

सोशल मीडिया में दुनिया बदलने की क्षमता है औऱ इससे दूर दराज के लोगों को फायदा पहुंचा है। इस माध्यम ने लोगों के बीच की दूरी कम की है। ये बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैलिफोर्निया के सिलिकॉन वैली में आयोजित डिजिटल इंडिया कार्यक्रम में कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम हमारे नए पड़ोसी है। पीएम मोदी ने कहा कि गूगल ने शिक्षकों को रिपोर्टर बना दिया। गवर्नेंस की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि डिजिटल माध्यम सरकारी काम काज के लिए एक बेहतर माध्यम है।
विज्ञापन


इसके माध्यम से सुशासन और विकास बेहतर तरीके से हो सकता है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट की मदद से हम यह जान पाने में सक्षम हुए हैं कि कौन-कौन से ऐप्स गवर्नेंस को तेज और बेहतर तरीके से चला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोड़ रही सोशल मीडिया

narendra modi addressing in silicon valley

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया सामाजिक रोक टोक को कम रही है और लोगों को एक दूसरे से जोड़ने में मदद कर रही है। महाराष्ट्र के किसानों का उदाहरण देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वहां के किसानों ने खेती के विषय में नए टिप्स और तकनीक साझा करने के लिए वाट्सएप पर ग्रुप बनाया है जो उनकी खेती के लिए सहायक है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमें डिजिटल शिक्षा पर जोर देना होगा। उन्होंने कहा कि वे भारत के 6 हजार गांवों को इंटरनेट से जोड़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा विकास की रफ्तार तेज करने के लिए तकनीक जरुरी है।

संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि भारत में हवाई अड्डों की तरह रेलवे स्टेशनों पर फ्री वाई फाई की सुविधा होगी, जिसके तहत 500 रेलवे स्टेशनों पर फ्री वाई फाई की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed