फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi addressed a rally in jharkhand

कश्मीर में हमला शर्मनाक, बोले मोदी

Sat, 06 Dec 2014 01:53 PM IST
Updated Sat, 06 Dec 2014 01:53 PM IST
विज्ञापन
narendra modi addressed a rally in jharkhand

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के हजारीबाग में लोगों को संबोधित किया, जिसकी शुरुआत उन्होंने कश्मीर से की। मोदी ने 5 दिसंबर को कश्मीर में आतंकियों के हमले को शर्मनाक करार दिया।

विज्ञापन


मोदी ने झारखंड रहने वाले जवान संकल्प कुमार शुक्ला को देश की रक्षा करते हुए शहीद होने पर श्रद्धांजलि दी और बोले कि उनका यह बलिदान आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगा। मोदी ने देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान देने वाले सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


मोदी बोले कि आखिरकार 30 सालों के बाद अब स्थाई सरकार बनी है, जिसमें झारखंड के लोगों का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है। मोदी बोले, "यह बहादुर बिरसा मुंडा का राज्य है। आप लोगो ने देश को बचाया है, अब आप लोगो को झारखंड को बचाना है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

'अब केवल विकास की राजनीति'

narendra modi addressed a rally in jharkhand

झारखंड की बढ़ाई करने के बाद मोदी ने लोगों को भाजपा को वोट देने के लिए कहा। वे बोले कि अब झारखंड को गठबंधन की सरकार नहीं चाहिए, क्योंकि यह लोगों के लिए फायदेमंद नहीं होती है।


इतना ही नहीं, मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा, "जातिवाद, अपने और पराए की राजनीति अब बहुत हो गई, जिसको जितना लूटना था लूट लिया। अब समय की मांग है कि ये सारे रास्ते छोड़कर अगर राजनीति करनी है तो विकास की राजनीति करें।"


मोदी ने देश के आर्थिक विकास की बात करते हुए कहा कि झारखंड कोई मामूली राज्य नहीं है, देश के आर्थिक विकास में इसका बहुत बड़ा योगदान है। मोदी ने लोगों से वादा किया कि न केवल राज्य सरकार, बल्कि केन्द्र सरकार भी उनके हितों के लिए काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed