फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi address to uninted nation in hindi language.

संयुक्त राष्ट्र को हिंदी में संबोधित करेंगे मोदी

Sun, 14 Sep 2014 08:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 14 Sep 2014 08:10 PM IST
विज्ञापन
narendra modi address to uninted nation in hindi language.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र आम सभा को हिंदी में संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को हिंदी दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी संयुक्त राष्ट्र को हिंदी में संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री थे। एक मंत्री के रूप में एक बार मैंने संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में भाषण दिया था।

विज्ञापन


अब हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र को हिंदी में संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जब किसी विदेशी मेहमान से मिलते हैं तो वह उनसे हिंदी में ही बात करते हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री के इस महीने की 27 तारीख को संयुक्त राष्ट्र आम सभा को संबोधित करने की उम्मीद है।

गृहमंत्री ने कहा कि देश की 55 फीसदी आबादी हिंदी बोलती है जबकि 85 से 90 फीसदी लोग हिंदी समझते हैं हालांकि उनकी मातृभाषा हिंदी नहीं है। उन्होंने कहा कि बाल गंगाधर तिलक, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, महात्मा गांधी और एन गोपालस्वामी अय्यंगर ने हिंदी के विस्तृत पर जोर दिया था, हालांकि उनकी मातृभाषा हिंदी नहीं थी। गृहमंत्री ने कहा कि हिंदी देश की आम भाषा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed