फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi address at wharton cancelled

वार्टन इंडिया फोरम में नरेंद्र मोदी का भाषण रद्द

Sun, 03 Mar 2013 11:56 PM IST
नई दिल्ली/वाशिंगटन/एजेंसी
नई दिल्ली/वाशिंगटन/एजेंसी Updated Sun, 03 Mar 2013 11:56 PM IST
विज्ञापन
narendra modi address at wharton cancelled

प्रतिष्ठित वार्टन इंडिया इकोनॉमिक फोरम में इस महीने 23 तारीख को होने वाला गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन रद्द कर दिया गया है। फोरम से जुड़े कुछ पक्षों द्वारा विरोध के बाद यह फैसला किया गया।

विज्ञापन


फिलाडेल्फिया में होने वाले इस फोरम में मोदी मुख्य वक्ता थे। उन्हें वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा भाषण देना था। फोरम ने रविवार को जारी वक्तव्य में कहा कि हम किसी विशेष राजनीतिक विचारधारा का समर्थन नहीं करते। हमारा लक्ष्य केवल भारत की विकास गाथा पर चर्चा करना है। परिस्थितियोंवश हम नरेंद्र मोदी के संबोधन को रद्द कर रहे हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि यह फोरम यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया के वार्टन स्कूल के छात्रों द्वारा हर वर्ष आयोजित भारत-केंद्रित एक कॉन्फ्रेंस है।

मोदी को मुख्य वक्ता बनाए जाने के बाद वार्टन के प्रोफेसरों और छात्रों के एक समूह ने आयोजकों को पत्र लिख कर कड़ी आपत्ति जताई थी। जिसमें गुजरात दंगों के बाद बनी मोदी की छवि पर सवाल उठाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरम ने कहा कि हम अब भी मोदी के विकास मॉडल के प्रशंसक हैं, लेकिन सर्वसम्मति को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लेना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed