छत्तीसगढ़ःमोदी ने कई परियोजनाओं को दी हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को छत्तीसगढ़ के नया रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भी मौजूद थे।
नया रायपुर पहुंचने पर मोदी ने सबसे पहले सत्य साईं सेवा ट्रस्ट का दौरा किया जहां उन्होंने सत्य साईं की प्रतिमा का अनावरण किया। मोदी सत्य साईं अस्पताल का भी लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने कई अहम परियोजनाओं को भी हरी झंडी दिखाई।
लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने पर्सनल सेक्टर के विकास पर जोर देने की बात कही। उन्होंने कहा कि दुनिया में यह धारणा बनी हुई है कि किसी भी देश का विकास केवल दो प्राइवेट और सरकारी सेक्टरों पर ही निर्भर करता है लेकिन इसके अलावा तीसरा सेक्टर भी है जिसे पर्सनल सेक्टर कहा जाता है।
सत्या सांई की मूर्ति का किया अनावरण
मोदी ने कहा कि अब देश में युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। इसके लिए सरकार ने मुद्रा योजना की शुरुआत की है। छत्तीसगढ़ में शुरू हो रही योजनाओं में इसकी एक झलक भी दिखाई देती है।
छत्तीसगढ़ में मोदी ने पीएम आवास योजना के अंतर्गत 40 हजार फ्लैटों के निर्माण की आधारशिला रखी। इसके पहले मोदी ने सत्य साईं की मूर्ति का अनावरण किया। मोदी ने सत्य साईं अस्पताल का लोकार्पण भी किया।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मोदी ने इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर का शिलान्यास, छत्तीसगढ़ नवाचार एवं उद्यमिता विकास नीति का शुभारंभ और कई अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया।