फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Naredra modi adrressed Farmers in Bareilly, says farmers are god of labour

2022 तक किसानों की आय दोगुनी करेंगेः मोदी

Sun, 28 Feb 2016 07:43 PM IST
Updated Sun, 28 Feb 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
Naredra modi adrressed Farmers in Bareilly, says farmers are god of labour

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बरेली में आयोजित एक किसान रैली को संबोधित करने पहुंचे। जहां पर उन्होंने देश में किसानों की समस्याओं पर जिक्र किया। उन्होंने कहा कि किसान हमारे देश की शान हैं और सभी सरकारों को इनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।।

विज्ञापन


मोदी ने कहा कि किसानों के पास बहुत सारी समस्याएं हैं लेकिन इन समस्याओं को मौके में बदलने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार से किसानों की समस्याओं का निवारण करने की भी अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश की सभी राज्य सरकारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे किसानों की समस्याओं का त्वरित निवारण करें। किसान श्रम के देवता हैं लेकिन बावजूद इसके इनकी मदद के लिए कोई हाथ नहीं बढ़ाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की आमदनी दोगुनी करेंगे

Naredra modi adrressed Farmers in Bareilly, says farmers are god of labour

किसान रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, 'मैं चाहता हू्ं कि देश के किसानों की आमदनी 2022 तक दोगुनी हो जाए, जब देश अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाए।'

उन्होंने कहा कि अपनी आजीविका चलाने के लिए गांव का हर किसान चाहता है कि उसे परिवार का कम से कम एक सदस्य नौकरी करे। क्योंकि उसे पता है कि केवल कृषि से उसके परिवार का गुजारा नहीं चल सकता।

मोदी ने किसानों को बताया कि केंद्र सरकार ने कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए कई वैज्ञानिक तरीकों को प्रोत्साहित किया है और आगे भी करते रहेंगे। हमें अपने किसानों को ताकतवर बनाना है और इसमें विज्ञान हमारी मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पानी मिल जाए तो वे सोना उगा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed