{"_id":"7ccf1d8c-2506-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"narayanan-clear-not-rajiv-gandhi-assassination-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं दबाया राजीव गांधी की हत्या का वीडियो: नारायणन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नहीं दबाया राजीव गांधी की हत्या का वीडियो: नारायणन
नई दिल्ली/मेलबर्न/एजेंसी
Updated Fri, 02 Nov 2012 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के गवर्नर एमके नारायणन ने सीबीआई के पूर्व अधिकारी के उस दावे को सिरे से खारिज किया है, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने राजीव गांधी हत्या के वीडियो फुटेज को दबा दिया था। श्रीपेरुम्बुदूर में 21 मई, 1991 को धनु ने एक पब्लिक मीटिंग के दौरान राजीव गांधी की हत्या कर दी थी। नारायण ने अपनी आस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान कहा, ‘मैं नहीं जानता। मुझे लगता है कि वह अपनी किताब बेचना चाहते हैं।’
विज्ञापन
सीबीआई के पूर्व अधिकारी के रागोथमन ने अपनी किताब ‘कॉन्सपिरेसी टू किल राजीव गांधी-फ्रॉम सीबीआई फाइल्स’ में दावा किया था कि उस समय आईबी चीफ नारायणन ने राजीव गांधी की हत्या के वीडियो को दबा दिया था। इसे एक स्थानीय वीडियोग्राफर ने रिकॉर्ड किया था, जो आयोजकों की ओर से समारोह की रिकॉर्डिंग करने के लिए आया था।
विज्ञापन
राजीव गांधी की हत्या मामले की जांच करने वाले रागोथमन ने आरोप लगाया था कि विशेष जांच दल के तत्कालीन प्रमुख डीआर कार्तिकेयन ने इस वीडियो को गंभीरता से नहीं लिया था और नारायणन ने भी उन्हें अपने तरीके से काम करने की अनुमति दे दी थी। इस मामले पर नारायणन ने कहा, ‘इस मामले की पूरी जांच की गई थी और अब सब कुछ खत्म हो चुका है। अब कोई किताब लिखता है, तो इसमें कुछ नया नहीं होगा।’
विज्ञापन