{"_id":"178215b25ebaf495199872146f2b1ed7","slug":"narayan-sai-planning-for-sting-of-asaram-bapu","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आसाराम का स्टिंग कराना चाहता था नारायण साईं'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'आसाराम का स्टिंग कराना चाहता था नारायण साईं'
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 02 Dec 2013 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसाराम बापू और नारायण साईं के बारे में रोजाना सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। अब नारायण साईं पर नया आरोप लगा है कि वह संपत्ति हड़पने के लिए अपने पिता आसाराम का स्टिंग कराना चाहता था।
विज्ञापन
नारायण साईं पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने बताया है कि साईं आसाराम की संपत्ति हड़पने की फिराक में था और इसके लिए उसने उनका स्टिंग करने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रेप के एक मामले में पुलिस ने नारायण साईं को भगौड़ा घोषित कर रखा है। कई दिनों से उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
रविवार को उत्तर प्रदेश में पुलिस ने नारायण साईं के धोखे में उसी जैसे दिखने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने नारायण साईं पर पांच लाख का इनाम घोषित कर रखा है।