फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narayan sai is using helicopter for changing location

चकमा देकर हेलीकॉप्टर से भागा नारायण साईं!

Sat, 23 Nov 2013 04:04 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 23 Nov 2013 04:04 PM IST
विज्ञापन
narayan sai is using helicopter for changing location

करीब डेढ़ महीने से फरार नारायण साईं अपनी लोकेशन बदलने के लिए हेलीकॉप्टर या चार्टर्ड प्लेन का उपयोग कर रहा है।

विज्ञापन


पुलिस को आशंका है कि साईं ने फरार होने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया है।

सूरत में दो बहनों से रेप मामले में पुलिस साईं को छह अक्तूबर से ढूंढ रही है। साईं की तलाश में पुलिस ने कई राज्यों में उसके आश्रमों में छापे भी मारे। कोर्ट साईं को भगोड़ा भी घोषित कर चुकी है।

पढ़ें: साईं की कुकर्म कथा, पत्नी की जुबानी
विज्ञापन


साईं पर सूरत पुलिस ने पांच लाख रुपए का ईनाम भी रखा है और शहर भर में उसके पोस्टर भी लगाए गए हैं।

कई बार साईं के अलग-अलग ठिकानों पर होने की खबरें भी आईं लेकिन वो अभी तक पकड़ा नहीं गया और पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा।

अब जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि नारायण साईं अपनी लोकेशन बदल रहा है और इसके लिए उसने निजी हैलिकॉप्टर या चार्टर्ड प्लेन की सेवाएं ले रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरत पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना के मुताबिक नारायण सांई के लगातार तेजी से लोकेशन बदलने को लेकर इनपुट मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि वह निजी हैलीकॉप्टर या चार्टर्ड प्लेन का उपयोग कर रहा है।


पढ़ें: नारायण साईं के तहखाने में मिली चौंकाने वाली चीजें

तहखाने में मिले सामान की जांच
इससे पहले पुलिस ने नारायण साईं के मोटेरा स्थित आश्रम में छापा मारा था, जहां पुलिस को तहखाने बने हुए मिले थे।

इन तहखानों से बरामद 34 कंप्यूटर हार्ड डिस्क और पांच पेन ड्राइव को फोरेन्सिक जांच के लिए भेज दिया गया है। तहखानों से मिले दस्तावेजों से नारायण साईं की संपत्ति का आकलन भी किया जा रहा है।

मामले की जांच के दौरान गिरफ्तार की गई गंभोई आश्रम की आठ साधिकाओं की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। न्यायालय ने कहा कि दुष्कर्म के मामले में अभियुक्तों का कोई संबंध नहीं है, उन्हें हिरासत में रखना न्यायोचित नहीं है।

नारायण साईं और आसाराम पर सूरत की दो बहनों ने रेप और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस मामले में साईं की तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed