{"_id":"470b27fc1349a5281f873e897163ac9b","slug":"narayan-sai-get-bail-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम के बेटे नारायण साईं को जमानत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आसाराम के बेटे नारायण साईं को जमानत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 16 Apr 2015 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात हाईकोर्ट ने स्वयंभू संत आसाराम के बेटे नारायण साईं को सशर्त जमानत दे दी है। वह एक साल से अधिक समय से जेल में बंद है। सूरत की एक महिला ने साईं के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करा रखा है।
विज्ञापन
जस्टिस परेश उपाध्याय ने नारायण साईं को राहत प्रदान करते हुए जमानत मंजूर कर दी। साई दिसंबर 2013 से सूरत की एक जेल में बंद है। साईं को उसकी बीमार मां लक्ष्मीबेन हर्पलानी की देखभाल के लिए जमानत मिली है।
विज्ञापन
कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि जमानत का आदेश चार मई से लागू होगा। इस दौरान साईं को पुलिस सर्विलांस में रखा जाएगा।
राज्य के डीजीपी को इस काम के लिए अधिकारी नियुक्त करने को कहा गया है। अपनी याचिका में साईं ने कहा था कि उसकी मां रीढ़ की हड्डी की बीमारी से जूझ रही है। डाक्टरों ने उन्हें सर्जरी कराने की सलाह दी है।
विज्ञापन