{"_id":"e9d73a29697448ecfd8171562c213072","slug":"narayan-sai-formed-political-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायण्ा साईं कर रहा है चुनाव प्रचार!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नारायण्ा साईं कर रहा है चुनाव प्रचार!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 08 Nov 2013 01:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को सच्चाई का रास्ता दिखाने के बाद यौन शोषण के गंभीर आरोपों में फंसे आसाराम बापू के बेटे नारायण साईं अब राजनीतिक भाषणबाजी भी करेंगे। रेप मामले में फंसे और फरार नारायण साईं ने राजनीतिक पार्टी बना ली है।
विज्ञापन
नारायण साईं ने 'ओजस्वी पार्टी' नाम से एक दल बनाया है जो इस साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाएगा।
ओजस्वी पार्टी दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों से चुनाव लड़ने वाली है। पार्टी के उपाध्यक्ष होने का दावा करने वाले स्वामी ओमजी का कहना है कि नारायण साईं पार्टी के लिए प्रचार भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
ओम जी ने कहा कि साईं भागे नहीं हैं। वह लोगों से मिल रहे हैं और पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। साथ ही बताया कि नीलम दुबे आसाराम की अधिकारिक प्रवक्ता नहीं हैं। हालांकि, नीलम खुद को आसाराम की प्रवक्ता बताती रही हैं और मीडिया में बयान भी जारी करती हैं।
विज्ञापन
पार्टी के लिए प्रचार करने में जुटे नारायण साईं की पुलिस करीब एक माह से तलाश कर रही है। छह अक्तूबर को साईं और आसाराम बापू पर सूरत की दो बहनों ने रेप और यौन शोषण का मामला दर्ज कराया था।
बड़ी बहन ने आसाराम पर और छोटी बहन ने नारायण साईं पर रेप का आरोप लगाया है और असाराम की पत्नी व बेटी के भी इसमें मदद करने की बात कही है।
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक साईं गत रविवार को जंतर मंतर पर भी आया था, जहां पुलिस उसे पहचान नहीं पाई।
सेविका गिरफ्तार
सूरत पुलिस ने उदयपुर से नारायण साईं की एक सेविका गंगा को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस गंगा को करीब महीने भर से ढूंढ रही थी।
सूरत की पीड़ित लड़की ने गंगा पर आरोप लगाया था कि वो नारायण साईं तक लड़कियां पहुंचती थी और उन्हें साईं के साथ संबध बनाने के लिए मजबूर भी करती थी।