{"_id":"b57f3398bd578f5b7c3cfb5c76b33e74","slug":"narayan-sai-female-disciple-surrenders","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईं की बेहद करीबी शिष्या का सरेंडर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
साईं की बेहद करीबी शिष्या का सरेंडर
एजेंसी/सूरत
Updated Wed, 22 Jan 2014 08:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादित धर्मगुरु आसाराम के बेटे नारायण साईं की बेहद करीबी शिष्या जमुना ने मंगलवार को पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया।
विज्ञापन
दो बहनों के साथ कथित तौर पर रेप के मामले में फंसे नारायण के मामले में इस महिला की पुलिस को तलाश थी।
माना जाता है कि जमुना नारायण के बेटे की मां है और नारायण की गिरफ्तारी के समय से ही पुलिस के सवालों से बच रही थी।
पुलिस ने बताया कि उसे बुधवार को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस का कहना है कि जमना के आत्मसमर्पण करने से नारायण साईं के खिलाफ केस और मजबूत हो जाएगा। जमना ने पुलिस को बताया था कि वह मध्य प्रदेश के एक आश्रम में रहती थीं।
उल्लेखनीय है कि करीब दो महीने पहले नारायण साईं को हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। साईं ने खुद पुलिस के सामने आठ महिलाओं के साथ संबंध होने की बात मानी थी।
विज्ञापन