फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narayan sai booked in another sexual assualt case

आसाराम और साईं पर फिर रेप का आरोप

Mon, 07 Oct 2013 01:01 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 07 Oct 2013 01:01 AM IST
विज्ञापन
narayan sai booked in another sexual assualt case

आसाराम और उसके बेटे नारायण साईं की करतूत लगातार सामने आती जा रही है। अब गुजरात की रहने वाली दो बहनों ने आसाराम और नारायण साईं पर रेप करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

दोनों बहनों की शिकायत पर पुलिस ने आसाराम और नारायण साईं के खिलाफ सूरत में रेप का मामला दर्ज किया है।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, दोनों बहनों ने वर्ष 2002 से 2004 के बीच रेप करने का आरोप लगाया है। इस आरोप के बाद जल्द ही नारायण साईं की गिरफ्तारी हो सकती है।

विज्ञापन

बड़ी बहन ने आसाराम पर आरोप लगाया कि अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में आसाराम ने उससे रेप किया था। सूरत पुलिस ने आसाराम के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। यह मामला अब अहमदाबाद पुलिस के पास भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नारायण साईं पर आरोप है कि उसने छोटी बहन को अपनी हवस का शिकार बनाया था। सूरत पुलिस आयुक्त के मुताबिक जल्द ही नारायण साईं की गिरफ्तारी की जा सकती है।


आसाराम रेप के आरोप में पहले ही जोधपुर जेल में हैं। आसाराम की जमानत याचिका को राजस्थान हाईकोर्ट ने पहले ही ठुकरा दिया था। जिसके बाद आसाराम को 11 अक्टूबर तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।


रेप के मामले में पहली बार आसाराम की पत्नी लक्ष्मी और बेटी भारती के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया गया है। दोनों पर षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed