{"_id":"b02eb7f12d021b7aed77301377e8ed96","slug":"narayan-sai-arrested-in-gujrat","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलेंगे राज, नारायण का सहायक गिरफ्तार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
खुलेंगे राज, नारायण का सहायक गिरफ्तार
एजेंसी/सूरत
Updated Sun, 13 Oct 2013 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वयं भू बाबा आसाराम के बेटे नारायण साईं के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में साईं के सहायक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साईं के सहायक मोहित गदवानी को सूरत से शुक्रवार रात गिरफ्तार कर शनिवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। जहां उसे 15 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
आरोप है कि मोहित ने पीड़ित को संदेश भेजे थे। सूरत निवासी महिला ने साईं के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है।
अधिकारियों ने कहा कि गदवानी को साईं के वर्तमान ठिकाने की जानकारी हो सकती है। शिकायत दर्ज होने के बाद से नारायण सांई फरार है।