{"_id":"844c37192a199f9d654f51584722b25f","slug":"narayan-sai-aides-detained-for-bribing-cops-rs-5-crore-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायण साईं को बचाने के लिए करोड़ों की डील","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नारायण साईं को बचाने के लिए करोड़ों की डील
एजेंसी/सूरत
Updated Sat, 14 Dec 2013 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को बचाने के लिए आसाराम का बेटा नारायण साईं हर पैंतरे अपनाने की कोशिश में है। खुद पर लगे रेप केस को कमजोर करने के लिए उसने पुलिस के साथ करोड़ों की डील करने की भी कोशिश की।
विज्ञापन
हालांकि इस योजना पर पानी फिर गया और पुलिस ने उसके पांच सहयोगियों व एक सब इंस्पेक्टर को धर दबोचा। ये सहयोगी सब इंस्पेक्टर की मदद से पुलिस, डॉक्टर व न्यायिक अधिकारियों को रिश्वत देकर केस को कमजोर करने की कोशिश में थे। पुलिस ने इनके पास से पांच करोड़ रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बरामद रकम पुलिस, डॉक्टरों और न्यायिक अधिकारियों को रिश्वत देने के लिए थी। डीसीपी (क्राइम) शोभा भुटाडा ने कहा, ‘डिटेक्शन ऑफ क्राइम ब्रांच में तैनात पीएसआई सीके कुंभानी समेत नारायण साईं के पांच सहयोगियों को हिरासत में लिया गया है। ये लोग केस कमजोर करने के लिए रिश्वत देने के प्रयास में थे।’
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि साईं के सहयोगी उदय संघानी से करीब एक करोड़ रुपये और केतन पटेल से चार करोड़ रुपये नकद बरामद हुए हैं। पटेल एक रियल इस्टेट डेवलपर है।
पुलिस ने बताया कि कुंभानी पर आरोप हैं कि उसने पैसों की मांग की थी और वादा किया था कि वह अन्य पुलिस अधिकारियों, डॉक्टरों व न्यायिक अधिकारियों तक यह पैसा पहुंचाकर केस को कमजोर कर देगा। रेप केस के आरोपी नारायण साईं को गत चार दिसंबर को दिल्ली पुलिस ने हरियाणा बॉर्डर से गिरफ्तार किया था।
याद रहे कि सूरत की दो बहनों ने नारायण साईं और उसके पिता आसाराम पर रेप का आरोप लगाया है। इनमें से छोटी बहन की शिकायत पर पुलिस ने नारायण पर रेप, अप्राकृतिक यौन शोषण, बंदी बनाना समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
शिकायत में कहा गया है कि 2002 से 2005 तक सूरत आश्रम में नारायण ने उसके साथ रेप किया। जबकि बड़ी बहन ने रेप के एक अन्य मामले में जोधपुर जेल में बंद आसाराम के खिलाफ 1997 से 2006 तक कई बार रेप करने का आरोप लगाया है।