फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narayan rane targets maharashtra cm fadanvis.

राणे का फडनवीस पर निशाना, बताया नौसिखिया

Tue, 04 Nov 2014 11:49 PM IST
Updated Tue, 04 Nov 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
narayan rane targets maharashtra cm fadanvis.

विधानसभा चुनाव हारने के बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने उद्धव ठाकरे पर हमला बोलते हुए कहा कि दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे

विज्ञापन


ने शिवसैनिकों को स्वाभिमान सिखाया था लेकिन उनके पुत्र ने सत्ता की खातिर भाजपा के सामने घुटने टेक दिए हैं।

राणे ने उद्धव के साथ नए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि फडनवीस स्वच्छ छवि के नेता हैं लेकिन उनमें न तो प्रशासनिक अनुभव है और न ही निर्णय लेने की क्षमता।
विज्ञापन


राणे ने कहा कि यदि बाल ठाकरे जीवित होते तो भाजपा को झटक देते और विपक्ष में बैठते, लेकिन शिवसेना सत्ता के  लिए भाजपा के सामने नतमस्तक हो गई है। उन्होंने कहा कि शिवसेना के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाले उद्धव को अब मराठी अस्मिता पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राणे ने चव्हाण पर फोड़ा हार का ठीकरा

narayan rane targets maharashtra cm fadanvis.

महाराष्ट्र में कांग्रेस की हार के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। 10 करोड़ रुपये के चुनावी फंड के गबन मामले की चर्चा के बीच पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने विधानसभा चुनाव में हार का ठीकरा पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण पर फोड़ा है।

उन्होंने कहा कि चुनाव में उम्मीदवारों को आर्थिक मदद नहीं मिली, जिससे अधिकतर उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा। राणे ने कहा कि उम्मीदवारों को आर्थिक मदद पहुंचाने की जिम्मेदारी चव्हाण की थी लेकिन उन्होंने अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई।

राणे ने कहा कि जब एनसीपी से कांग्रेस का गठबंधन टूटा तब ही तय हो गया था कि सत्ता हाथ में नहीं आएगी। पर कांग्रेस को सिर्फ 42 सीटें ही मिलेंगी, इसकी उम्मीद नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed