{"_id":"115a6192-283f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"narayan-murthy-denies-giving-donation-to-kejriwal-for-political-activities","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरविंद केजरीवाल को नहीं दिया चंदा: मूर्ति","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अरविंद केजरीवाल को नहीं दिया चंदा: मूर्ति
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 06 Nov 2012 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा समूह के बाद अब इंफोसिस के संस्थापक नारायणमूर्ति ने भी अरविंद केजरीवाल को राजनीतिक गतिविधियों के लिए अनुदान देने से इनकार किया है। उनका कहना है कि उन्होंने दो माह पहले वित्तीय मदद के केजरीवाल के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था।
विज्ञापन
मूर्ति 2008 में केजरीवाल के पब्लिक कॉज रिसर्च फाउंडेशन को पांच साल तक 25 लाख रुपए प्रति वर्ष अनुदान देने पर सहमत हुए थे। उन्होंने अपने साथ ही टाटा सोशल वेलफेयर ट्रस्ट को भी इतनी ही राशि को पांच साल तक देने के लिए राजी किया था।
विज्ञापन
यह अनुदान आरटीआई के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए दिया जाना था। इंफोसिस के संस्थापक ने एक बयान में कहा कि सितंबर 2012 में केजरीवाल ने उनसे वित्तीय मदद का आग्रह किया था लेकिन मैंने मना कर दिया था। इसलिए मैंने केजरीवाल की राजनीतिक गतिविधियों के लिए कोई वित्तीय सहायता नहीं की। समाजसेवी अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम से अलगाव के बाद केजरीवाल ने भ्रष्ट तंत्र से लड़ने और बदलाव लाने के लिए राजनीतिक पार्टी के गठन का ऐलान किया था।
विज्ञापन