फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Naqvi will leave house, Sought deferment

भाई के जवाब से खुलासा, नकवी खाली करेंगे आवास

Tue, 08 Sep 2015 08:05 AM IST
Updated Tue, 08 Sep 2015 08:05 AM IST
विज्ञापन
Naqvi will leave house, Sought deferment

केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रामपुर स्थित चीनी मिल का आवास खाली करेंगे। इसके लिए उन्होंने मिल से कुछ दिनों की मोहलत मांगी है।

विज्ञापन


इसका खुलासा उनके भाई अतहर अब्बास नकवी ने प्रशासन की ओर से जारी किए गए नोटिस के जवाब में हुआ है। चीनी मिल की जमीन पर जिला कारागार का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन


इसके लिए जमीन का अधिग्रहण हो चुका है और प्रशासन इस जमीन को जेल विभाग को सौंपने की तैयारी कर रहा है। हालांकि इस जमीन को कागजी तौर पर पहले ही हैंडओवर किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जारी हुई थी नोटिस

Naqvi will leave house, Sought deferment

इस जमीन से कब्जे हटवाने को लेकर प्रशासन ने कई दफा कार्रवाई भी की है। चीनी मिल की जमीन पर स्थित मक्का मिल के र्क्वाटरों को खाली कराने के लिए प्रशासन की ओर से हाईकोर्ट के आदेश के बाद नोटिस जारी किए गए थे।

इन कब्जेदारों से मकान खाली कराने के लिए विधिक प्रक्रिया अपनाने के आदेश हाईकोर्ट ने दिए थे, जिसके बाद प्रशासन ने 71 कब्जेदारों को नोटिस जारी किए थे।

नोटिस जारी करने के बाद जवाब भी मांगा गया था। मक्का मिल में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को भी आवास दिया गया था। यह मकान उनके भाई अतहर अब्बास नकवी के नाम पर आवंटित किया गया था।

जवाब दाखिल किया गया

Naqvi will leave house, Sought deferment

प्रशासन ने इस मकान को भी खाली कराने के लिए नोटिस दिया था, जिस पर अब जवाब दाखिल कर दिया गया है। अधिवक्ता के माध्यम से सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में जवाब दाखिल किया गया है, जिसमें कहा गया है कि वह अपना कब्जा जल्द ही छोड़ देंगे।

इसके लिए चीनी मिल के अफसरों से भी बात हो चुकी है। कुछ दिनों की मोहलत मांगी है।

इस मोहलत के बाद इस मकान को खाली कर दिया जाएगा। इस जवाब के बाद फिलहाल उनके मामले को प्रशासन खत्म करने की तैयारी में जुट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed