फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Naqvi statement about ram temple

राम मंदिर पर नकवी ने कहा, अदालत के फैसले का होगा सम्मान

Wed, 20 Jan 2016 05:05 AM IST
Updated Wed, 20 Jan 2016 05:05 AM IST
विज्ञापन
Naqvi statement about ram temple

संसदीय एवं अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि केंद्र सरकार पूरे देश में विकास मंदिर बनाना चाहती है। राम मंदिर का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय से जो भी निर्णय आएगा, उसका सम्मान किया जाएगा। इस दौरान जैश ए मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर के सवाल को वह टाल गए।

विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री नकवी मंगलवार को दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के शताब्दी महोत्सव में शिरकत करने के लिए बड़ौत पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। राम मंदिर के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है और न्यायालय में विचाराधीन है। सुब्रह्मण्य स्वामी आजाद हैं, वे जो कह रहे हैं, वह उनका अपना निर्णय है।
विज्ञापन


न्यायालय से जो निर्णय आता है, उसके बाद ही इस पर सोचा जाएगा। कहा कि केंद्र सरकार सिर्फ विकास को ही प्राथमिकता दे रही है। पूरे देश में विकास मंदिर बनाना चाहती है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का अल्पसंख्यक का दर्जा समाप्त होने के कगार पर है? इस पर उन्होंने कहा कि यह मामला भी न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंडारू पर एफआईआर को कहा दुर्भाग्यपूर्ण

Naqvi statement about ram temple

हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र रोहित की आत्महत्या के मामले में केंद्रीय श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ? उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और बंडारू का पक्ष लेते हुए कहा कि उन पर जो आरोप लगाए हैं, वे गलत है।

वे सड़क से लेकर संसद तक गरीब लोगों की आवाज उठाते है। विरोधी राजनैतिक दल बेवजह इसे हवा दे रहे हैं। जैश ए मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर केंद्र सरकार के लिए परेशानी का सबब बना है। पाक सरकार ने उसे गिरफ्तार किया या नहीं? इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री का कहना था कि  इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

उन्होंने बढ़ती महंगाई पर कहा कि जब भाजपा केंद्र में आई थी तो अर्थव्यवस्था चरमराई हुई थी। अब अर्थव्यवस्था काफी मजबूत हुई है। उत्तर प्रदेश में किसानों पर हो रहे अन्याय पर उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार है।

केंद्र समय-समय पर किसानों की मदद के लिए सरकार को लाभ दे रही है। मगर, प्रदेश की सरकार कुछ नहीं कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि 17 से 18 हजार अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थाएं भारतवर्ष में है और 23 से 24 सौ के बीच शिक्षण संस्थाएं यूपी में है। उनके उत्थान के लिए पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

यूपी में अकेले चुनाव लडे़गी भाजपा

Naqvi statement about ram temple

केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण स्वतंत्र प्रभार मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यूपी में भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पिछले दस साल से प्रदेश का विकास रुका है। कानून व्यवस्था चौपट हो गई है।

मंगलवार को केंद्रीय मंत्री बाईपास स्थित लाल किला रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता में नकवी ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण को धर्म जाति में नहीं बांटना चाहिए। इसके नियंत्रण को लेकर सभी को पहल करनी चाहिए।

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी केंद्र सरकार में हर व्यक्ति तरक्की कर रहा है। आज दुनिया के 90 प्रतिशत देश भारत के प्रति सकारात्मक सोच रख रहे हैं। प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी विकास के मुद्दे को लेकर उतरेगी।

एक सवाल के जवाब में नकवी ने कहा कि आतंकवाद के लिए सरकार सख्त कदम उठा रही है। देश में व्यापार करने के लिए कई कानूनों में बदलाव किया है।

ऐसे में विदेशी कंपनियां यहां आ रही हैं। नकवी ने कहा कि सपा सरकार में अपराध बढ़ रहा है। कोई भी वर्ग खुश नहीं है। मुलायम और मायावती में ज्यादा अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का मुद्दा राष्ट्रीयता का मुद्दा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed