फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   nanavati commission submit gujrat riot report to anandi ben patel.

गुजरात दंगों पर नानावती आयोग ने सौंपी अंतिम रिपोर्ट

Tue, 18 Nov 2014 07:41 PM IST
Updated Tue, 18 Nov 2014 07:41 PM IST
विज्ञापन
nanavati commission submit gujrat riot report to anandi ben patel.

साल 2002 में हुए गुजरात दंगों की जांच कर रहे नानावती आयोग ने अपनी अंतिम रिपोर्ट राज्य की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को सौंप दी है।

विज्ञापन


2000 से भी ज्यादा पेज की इस रिपोर्ट के बारे में जानकारी देने से हालांकि जस्टिस नानावती ने इनकार कर दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार आयोग के सदस्य सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज जीटी नानावती और रिटायर्ड हाईकोर्ट जस्टिस अक्षय मेहता ने मुख्यमंत्री के निवास पर जाकर उन्हें यह रिपोर्ट सौंपी।

2002 में हुए इस दंगे में एक हजार से भी ज्यादा लोग मारे गए थे, जिसमें अधिकतर अल्पसंख्यक समुदाय के लोग थे। करीब 12 साल चली जांच के बाद जस्टिस नानावती ने अपनी रिपोर्ट सौंपी है। पिछले महीने ही जस्टिस नानावती ने स्पष्ट कर दिया था कि उनकी रिपोर्ट तैयार है और 25वीं बार इसका कार्यकाल बढ़ाने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

2008 में सौंपी थी एक रिपोर्ट

nanavati commission submit gujrat riot report to anandi ben patel.

जल्द ही इसे सरकार को सौंप दिया जाएगा। इससे पहले 2008 में जांच समिति ने गोधरा कांड से जुड़े मामले में अपनी रिपोर्ट का एक हिस्सा सरकार को सौंपा था, जिसमें साबरमती एक्सप्रेस के कोच नंबर एस-6 को आग लगाने की घटना को एक सुनियोजित साजिश करार दिया गया था।

वर्ष 2008 में जस्टिस केजी शाह का निधन होने के बाद जस्टिस अक्षय मेहता को आयोग में नियुक्त किया गया। आयोग को जांच पूरी करने के लिए करीब 6-6 महीने का 24 बार विस्तार दिया गया। आयोग ने तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके उस समय के कैबिनेट सहयोगियों, वरिष्ठ अधिकारियों और कुछ दक्षिणपंथी संगठनों के पदाधिकारियों की भूमिकाओं की जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed