फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   NAN scam in chhattisgarh and naxal likns

'रमन ने नक्सलियों को दिया घोटाले का पैसा'

Fri, 03 Apr 2015 03:21 PM IST
Updated Fri, 03 Apr 2015 03:21 PM IST
विज्ञापन
NAN scam in chhattisgarh and naxal likns

छत्तीसगढ़ के नागरिक आपूर्ति निगम (नान) घोटले के तार नक्सलियों से भी जुड़ गए हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राज्य की रमन सिंह सरकार के मंत्रियों ने लोकसभा चुनावों के दरम्यान नक्सली संगठन को पैसे दिए।

विज्ञापन


कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष भूपेश बघेल और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया कि भाजपा ने नान घोटाले के धन का इस्तेमाल लोकसभा चुनावों में किया। नान घोटाले की डायरी के पन्नों का हवाला देकर उन्होंने कहा कि चुनावी नतीजों को अपने पक्ष में करने के लिए पिछले साल अप्रैल महीने में रेड ऑर्गनाइजेशन को पैसा दिया गया।
विज्ञापन


डायरी के पन्ने अमर उजाला के पास भी है, हालांकि हम उन तथ्यों की पुष्टि नहीं करते हैं।

उल्लेखनीय है कि नान घोटाले की डायरी के आधार पर कांग्रेस मुख्यमंत्री रमन सिंह के सरकारी आवास यानी सीएम हाउस, उनकी पत्नी वीणा सिंह पर भी घोटाले की राशि पाने का आरोप लगा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


(तस्वीर डायरी के पन्ने की है, जिसमें 'रेड' का जिक्र है। कांग्रेस ने इसी रेड को रेड ऑर्गनाइजेशन बताया है।)

रमन सरकार के दो मंत्रियों को भी भेजा गया पैसा

NAN scam in chhattisgarh and naxal likns

भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनावों के समय ही आरएमजी और केडीके नाम से भी पैसे भेजे गए। उन्होंने बताया कि आरएमजी का मतलब राजेश मूणत और केडीके का मतलब केदार कश्यप है। दोनों नेताओं को लोकसभा चुनाव में पैसे दिए गए।

बघेल ने आरोप लगाया कि भाजपा और नक्सलियों में साठगांठ है और इसका इस्तेमाल चुनाव परिणाम अपने पक्ष में करने के लिए किया गया।

कांग्रेस के आरोपों पर रमन सराकर में मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि नान डायरी में उनका नाम है कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल उसका प्रमाण दें। जबकि स्कूली शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस के आरोपों पर कहा कि सरकार मामले की जांच कर रही है। जांच में सभी तथ्यों का खुलासा हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि नागरिक आपूर्ति निगम का घोटाला इसी वर्ष में सामने आया है। मामलें की परतें जैसे-जैसे खुल रही हैं, उससे माना जा रहा है कि घोटाला अरबों रुपए का हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed