फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   namrata mahajan tweets to rail min surersh prabhu,

महिला ने किया ट्वीट मेरी मदद करो, रेलवे ने दिखाई चुस्ती

Sat, 28 Nov 2015 01:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Nov 2015 01:55 PM IST
विज्ञापन
namrata mahajan tweets to rail min surersh prabhu,

रेल मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर सक्रियता का बेहतर उदाहरण पेश किया है। रेल मंत्रालय ने ट्वीटर पर मदद मांगने वाली महिला को तुरंत मदद पहुंचाई है। बताते चलें कि महाराष्ट्र में नम्रता महाजन ट्रेन में अकेले सफर कर रही थी।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने रेल मंत्रालय को मेंशन कर के ट्वीट किया कि प्लीज ट्रेन संख्मया 18030 में मदद पहुंचाएं। एक पुरुष यात्री मुझे परेशान कर रहा है। मैं ट्रेन में सहमी हूं।
विज्ञापन


उनके इस ट्वीट के तुरंत बाद मंत्रालय ने उन्हें जवाब में लिखा कि कृप्या आप 182 सेक्योरिटी हेल्पलाइन पर संपर्क करें। और अपना पीएनआर नंबर और अन्य जानकारियां भी भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैग कर के मांगी मदद

namrata mahajan tweets to rail min surersh prabhu,

नम्रता ने यह ट्वीट गुरुवार शाम 6 बजकर 59 मिनट पर किया था जब उनकी ट्रेन शेगांव स्टेशन से गुजर रही थी। उन्होंने अपने ट्वीट में रेल मंत्री सुरेश प्रभु को भी टैग किया और मदद मांगी।

इसके बाद रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने तत्परता दिखाई और संकट के समय में नम्रता की मदद करने के लिए भुसावल के डीआरएम को संपर्क किया।

इस संबंध में मध्य रेलवे के सीपीआरओ नरेंद्र पाटिल ने बताया कि एक अधिकारी वेद प्रकाश ने इस ट्वीट की ओर ध्यान दिया और फिर महिला से भी संपर्क साधा।

और कुछ देर में पहुंची मदद

namrata mahajan tweets to rail min surersh prabhu,

उन्होंने बताया कि 40 मिनट बाद जब ट्रेन भुसावल स्टेशन पर पहुंची तुरंत ही रेलवे सुरक्षा बल के जवान नम्रता के पास पहुंचे। जिनसे नम्रता ने अपनी समस्या बताई और कहा कि वेटिंग लिस्ट के एक यात्री का व्यवहार ठीक नहीं है, जिससे वह परेशान हो गईं औऱ वह आदमी गालियां भी दे रहा था।

जब नम्रता को इस बात की तसल्ली मिल गई कि वो सुरक्षित हैं तब उन्होंने रेलमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। रेल मंत्रालय के इतने तेज मदद पहुंचने पर नम्रता के साथ-साथ अन्य यात्री भी हैरान थे।

बताते चलें कि कुछ दिनों पहले एक महिला रेल कर्मचारी की बदसलूकी जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी तो उसके खिलाफ भी कार्यवाही की गई थी।

नम्रता का ट्वीट




विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed