फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   namo industry is growing, net worth may cross Rs 500 crore

नमो ब्रांड यानी फायदे का सौदा, कारोबार 500 करोड़ का

Sat, 19 Oct 2013 03:35 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 19 Oct 2013 03:35 PM IST
विज्ञापन
namo industry is growing, net worth may cross Rs 500 crore

जहां बीजेपी की राजनीति में नमो का दौर चल रहा है वहीं, बाजार में भी इसके चर्चे कुछ कम नहीं हैं। खाने, पीने, पहनने और खेलने तक सारे सामान में नरेंद्र मोदी का नमो ब्रांड कूद गया है और इसका बाजार भी बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन


टीओआई के मुताबिक विशेषज्ञ बताते हैं कि नमो उद्योग इस समय 400 से 500 करोड़ के बीच है और लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका फायदा उठाने के लिए उद्योगपतियों की नजर भी नमो ब्रांड पर है।
विज्ञापन


हाल ही में चीन की एक कंपनी ने 'नमो सैफरन एक्स' नाम से एक स्मार्टफोन को लांच किया है। कंपनी के प्रवक्ता अनमीत देसाई ने इसे लागों की जेब और जरूरतों के अनुरूप बताया है। चीन की इस कंपनी की तरह अन्य उद्योगपतियों की भी इस पर नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहमदाबाद में नमो ब्रांड के कपड़ों की दुकानें, सूरत में साड़ी के कारोबारी, लुधियाना में बुनाई के कपड़े, जामनगर में मिठाई के दुकानदार, पटना में चाय की दुकानें और अब चीन की कंपनी सभी को नमो ब्रांड में फायदे का सौदा दिख रहा है।

भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनने के बाद नमो ब्रांड के नए उत्पाद सामने आ रहे हैं।

वीडियो एलबम भी बना
नरेंद्र मोदी का कुर्ता 'जेड ब्लू' इस समय एक रजिस्टर्ड लेबल बन गया है। यह कुर्ता गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश में 20 रंगों, 12 प्रकारों में 18 आउटलेट्स में बिक रहा है। इस कुर्ते की अमेरिका, ब्रिटेन और पूर्वी अफ्रीका में काफी मांग भी है।

नरेंद्र मोदी पर वीडियो गेम भी बन चुका है। उनके चेहरे की शक्ल देकर पेड़े बिक रहे हैं। सूरत में 'मोदी लाओ, देश बचाओ' के स्टिकर के साथ साड़ी बेची जा रही है। हरियाणा के लोक गायक रॉकी मित्तल ने मोदी पर आठ गानों का एक एलबम भी तैयार किया है।

प्रचार पर भी करोड़ों खर्च
गुजरात के मुख्यमंत्री से जुड़े इस करोबार की बढ़त के पीछे जबरदस्त प्रचार भी काम कर रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक प्रचार का बजट 80 करोड़ के करीब है। भाजपा भी अपने पीएम उम्मीदवार के लिए पारंपरिक तरीके के प्रचार पर 150 करोड़ और डिजिटिल मीडिया पर 20 करोड़ रुपए खर्च कर रही है।


हालांकि मोदी के लिए काम कर रही ग्लोबल कंसलटेंसी फर्म ने नमो ब्रांड की ऑडिट रिपोर्ट शेयर करने से मना कर दिया है।

मोदी के प्रचार में लगी उनकी टेक टीम सोशल मीडिया का भी भरपूर इस्तेमाल कर रही है। वह प्रचलित फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस, यू ट्यूब, पिनटेस्ट के अलावा फ्लिकर, टम्बलर और स्टम्बल अपॉन पर भी सक्रिय है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed