फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   naming modi as pm candidate to influence poll result: advani

'मोदी के कारण बदल जाएगा चुनाव परिणाम'

Tue, 08 Apr 2014 12:29 PM IST
Updated Tue, 08 Apr 2014 12:29 PM IST
विज्ञापन
naming modi as pm candidate to influence poll result: advani

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से अक्सर नाराज चलने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अब उनकी खुलकर तारीफ करने लगे हैं।

विज्ञापन


लालकृष्ण आडवाणी का कहना है कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने से चुनाव परिणाम पर जो असर पड़ने वाला है, वह इससे पहले किसी भी चुनाव में पीएम उम्मीदवार के नाम की घोषणा से प्रभावित नहीं हुआ।
विज्ञापन


आडवाणी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में पार्टी के भविष्य से वह काफी खुश हैं। उन्होंने प्रचार के लिए पार्टी लीडरशिप की भी तारीफें की।

'बेमिसाल है इस बार भाजपा की तैयारी'

naming modi as pm candidate to influence poll result: advani

आडवाणी ने चुनावी घोषणापत्र में जारी बयान में कहा, ‘मुझे याद नहीं है कि जब हमारी पार्टी के पीएम उम्मीदवार घोषित किए जाने और उसके बाद के प्रचार का इतना अधिक प्रभाव हो।’

आडवाणी ने कहा कि उन्होंने देश में 1952 में हुए पहले चुनाव से लेकर अब तक सभी चुनाव देखे हैं लेकिन इस बार भाजपा की तैयारी बेमिसाल है।

'भारत से संबंधित होगी 21वीं सदी'

naming modi as pm candidate to influence poll result: advani

उन्होंने कहा, ‘जब मैं स्वतंत्रता के बाद की राजनीति की आज के समय से तुलना करता हूं तो मोदी के नेतृत्व को देखकर मुझे काफी खुशी होती है। मैं यह कह सकता हूं कि घोषणापत्र को बनाने से लेकर प्रचार अभियान और घोषणापत्र के उद्घाटन तक सब कुछ बेमिसाल है। कोई भी कमी ढूंढना काफी मुश्किल है।’

उन्होंने कहा कि घोषणापत्र 21वीं सदी का रोड मैप दर्शाता है। आडवाणी ने कहा कि 20वीं सदी पश्चिम से संबंधित थी, लेकिन 21वीं सदी भारत से संबंधित होगी।

विज्ञापन

'भाजपा में मामूली नेता बने आडवाणी'

naming modi as pm candidate to influence poll result: advani

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने भाजपा की आंतरिक राजनीति पर निशाना साधते हुए कहा है कि विपक्षी दल ने कभी शीर्ष नेता रहे लालकृष्ण आडवाणी को एक मामूली नेता बना दिया है।

उन्होंने भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि आपको याद होगा कि आडवाणी को शीर्ष नेता कहा जाता है लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब भाजपा ने उन्हें मामूली नेता बना दिया है।

उत्तरी कर्नाटक के रैचूर में एक रैली में राहुल ने गुजरात मॉडल का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वहां महिलाओं की जासूसी करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री की ताकत महिलाओं के पीछे पुलिस लगाने में, उनके फोन टैप करने में इस्तेमाल होता है।

उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाले लोग महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करते हैं। फोन टैप कराने वाले, महिलाओं का पीछा कराने वाले, अश्लील फिल्म देखने वाले, रेप जैसे मामले में शामिल रहने वाले ये लोग महिलाओं को सशक्त बनाने के पोस्टर लिए खड़े हैं। जो लोग महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते वे उन्हें क्या सशक्त बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed