{"_id":"1634d386-3628-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"namdhari-confessed-to-shoot-hardeep-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने कहा, नामधारी ने हरदीप पर चलाई थी गोली","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पुलिस ने कहा, नामधारी ने हरदीप पर चलाई थी गोली
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 24 Nov 2012 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोंटी चड्ढा मर्डर केस में नया मोड़ आ गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के बर्खास्त अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी ने हरदीप सिंह पर गोली चलाने की बात स्वीकार कर ली है। वहीं नामधारी ने मीडिया के सामने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई आरोप स्वीकार नहीं किया है।
विज्ञापन
शनिवार को दिल्ली पुलिस ने सुखदेव सिंह नामधारी को कोर्ट में पेश किया। पुलिस के मुताबिक नामधारी ने कोर्ट में कबूल किया कि उसने हरदीप सिंह पर गोली चलाई थी। कोर्ट ने नामधारी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने नामधारी के खिलाफ हत्या की साजिश का मामला दर्ज किया है। वहीं, मीडिया के सामने नामधारी ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई आरोप कबूल नहीं किया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पोंटी चड्ढा हत्याकांड में संदेह के घेरे में आए उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। नामधारी की गिरफ्तारी उत्तराखंड के उधमपुर के बाजपुर स्थित उनके फार्महाउस से हुई। चड्ढा बंधु हत्याकांड के संबंध में यह आठवीं गिरफ्तारी है।
विज्ञापन