{"_id":"39cdbe5c-ae69-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"nalini-chidambaram-s-cost-of-the-hotel-paid-by-sudipto","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या नलिनी चिदंबरम के होटल का खर्चा उठाते थे सुदीप्तो?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
क्या नलिनी चिदंबरम के होटल का खर्चा उठाते थे सुदीप्तो?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 26 Apr 2013 06:15 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के चिटफंड घोटाले से केंद्र और राज्य की राजनीति में कोहराम मचा हुआ है और इसने केंद्रीय वित्त मंत्री की पत्नी नलिनी चिदंबरम को विवादों के घेरे में ला दिया है।
विज्ञापन
समूह के चेयरमैन सुदीप्तो सेन ने सीबीआई को भेजी चिट्ठी में यह लिखा है कि नलिनी चिदंबरम जब भी कोलकाता आती थीं तो उनकी हवाई यात्रा और होटल का खर्चा वही उठाता था।
विज्ञापन
इसके अलावे सुदीप्तो ने यह भी आरोप लगाया है कि नॉर्थ ईस्ट में एक चैनल खोलने के लिए नलिनी ने उससे 42 करोड़ मांगे थे और एक साल के अंदर उसने उनको एक करोड़ रुपये दिए थे।
विज्ञापन
चिट्ठी के मुताबिक, नरसिम्हा राव सरकार में मंत्री रहे मतंग सिंह, उनकी पत्नी मनोरंजना सिंह और सुदीप्तो के बीच हुई डील में नलिनी चिदंबरम वकील के रुप में जुड़ी थीं जिन्होंने सुदीप्तो को काफी आर्थिक क्षति पहुंचाई।
इस चिट्ठी में तृणमूल कांग्रेस के दो सांसदों का नाम आने के बाद राज्य सरकार द्वारा दोनों के खिलाफ जल्द कार्यवाई किए जाने की संभावना है। दोनों सांसद, कुणाल घोष और सृंजॉय घोष के खिलाफ चैनल के कुछ कर्मचारियों ने एफआईआर दर्ज करवाया है।